Categories UP News Sad News

Bijnor Leopard Attack: बिजनोर में तेंदुए ने मासूम बच्ची को मार डाला, घर से मात्र 20 मीटर दूरी से ही बच्ची को उठा ले गया तेंदुआ

Bijnor Leopard Attack: बिजनोर में तेंदुए ने मासूम बच्ची को मार डाला, घर से मात्र 20 मीटर दूरी से ही बच्ची को उठा ले गया तेंदुआ

बिजनोर: Bijnor Leopard Attack- उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में तेंदुए ने 10 वर्षीय एक बच्ची को मार डाला। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार के8 रात बच्ची दूध लेने के लिये अपने घर से 60 मीटर दूर दुकान पर गयी थी। लेकिन जब बच्ची दुकान से दूध लेकर घर लौट रही थी तो तभी झाड़ियों से निकलकर तेंदुए ने उस पर अटैक कर दिया और बच्ची की गर्दन को जबड़े में दबाकर जंगल की तरफ़ ले जाने लगा।Bijnor Leopard Attack

इस दौरान जब बच्ची ने शोर मचाया तो शोर सुनकर बच्ची के पिता और ग्रामीण दौड़कर बाहर आये तो कि तेंदुआ बच्ची को लेकर भाग रहा था। तुरन्त सभी लोग लाठी डंडा लेकर तेंदुए का पीछे भागे। लगभग 500 मीटर दूर जाने पर तेंदुआ बच्ची को खेत में छोड़कर जंगल में भाग गया। घायल बच्ची को परिजन लेकर नगीना CHC हॉस्पिटल लेकर गये जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।/(Bijnor Leopard Attack)

डॉक्टरों के अनुसार, तेंदुए ने बच्ची की गर्दन तोड़ दी थी। बच्ची के कंधे व चेहरे पर तेंदुए के दांतों के निशान मिले। बच्ची की पीठ और छाती पर भी खरोंचें पाये गये। फिलहाल वन विभाग की टीम ने तेंदुए की धरपकड़ के लिये गाँव में पेट्रोलिंग शुरु कर दी है। टीम द्वारा तेंदुए को पकड़ने के लिये पिंजरा भी लगाया गया है और बहुत से स्थानों पर कैमरे भी लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि बिजनौर जनपद में बीते ढाई वर्षो में तेंदुए के हमले से 32 लोगों की मौत हो चुकी है। (Bijnor Leopard Attack)

ये भी पढ़ें: दिल्ली के लाल किला परिसर से सोना और हीरे जड़ा करोड़ों का कलश हुआ चोरी, मचा हड़कम्प

Related posts:
Qari Ishahq Gora Statement: क़ारी इसहाक़ गोरा ने कहा 'सोशल मीडिया पर एहतियात रखना ज़रूरी है, मुल्क की हिफ़ाज़त सबकी ज़िम्मेदारी
Wednesday November 12, 2025
Mahoba 3 Girls Died: यूपी के महोबा में 3 बहनों की कुएँ में गिरने से हुई मौत, सोमवार की शाम से थी लापता
Tuesday November 11, 2025
Delhi Blast Update: दिल्ली लाल क़िले के पास हुए ब्लास्ट में मारे गये लोग दिल्ली और आसपास के कईं प्रदेशों से हैं
Tuesday November 11, 2025
Agra Crime: यूपी में गैंगरेप पीड़िता की पैरवी कर रहे वकील ने ही होटल के कमरे में रौंदी इज़्ज़त, पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर भेजा जेल
Sunday November 9, 2025
Muzaffarnagar Student Self Immolates: मुजफ्फरनगर में फ़ीस देने में असमर्थ छात्र ने कॉलेज के कैंपस में खुद को किया आग के हवाले, फीस न देने पर प्रिंसिपल ने 'क...
Saturday November 8, 2025
Muzaffarnagar Scooty Challan News: लोगों को सड़कों पर वाहन चलाना हुआ दुभर, मुज़फ़्फ़रनगर पुलिस ने स्कूटी का काटा 20 लाख 74 हज़ार रुपये का चालान
Saturday November 8, 2025
Meerut Crime: उफ़्फ़! क्या दौर आ गया, प्रेमियों के साथ मिलकर अपने पतियों को ही निपटाने लगी महिलाएं, मेरठ में 2 महिलाओं ने प्रेमियों से कराई पतियों की हत्या
Saturday November 8, 2025
Deoria Viral Video: जैसे ही रोते हुए एक युवती ने ऊँचे पुल से लगाई छलाँग, तो एक युवक ने हवा में ही पकड़कर बचा ली जान, देखें video
Thursday November 6, 2025
Contents hide
1 Bijnor Leopard Attack: बिजनोर में तेंदुए ने मासूम बच्ची को मार डाला, घर से मात्र 20 मीटर दूरी से ही बच्ची को उठा ले गया तेंदुआ