UP New District News: उत्तर प्रदेश में बन सकता है कल्याण सिंह नगर नाम से एक और नया ज़िला, योगी सरकार ने माँगी रिपोर्ट

UP New District News: नये जनपद की माँग सबसे पहले पूर्व सीएम कल्याण सिंह के बेटे व एटा के पूर्व सांसद राजवीर सिंह उर्फ़ राजू ने उठायी थी। राजवीर सिंह ने सीएम योगी को एक पत्र लिखकर यह कहा था कि अलीगढ़ व बुलन्दशहर के कुछ हिस्सों को जोड़कर एक नया जनपद बनाया जाये और….

 

लखनऊ: UP New District News- उत्तर प्रदेश में एक और नये जनपद बनने की सूरत बनती दिख रही है। मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार, यूपी के पूर्व  सीएम कल्याण सिंह की स्मृति में उत्तर प्रदेश में ‘कल्याण सिंह नगर’ नाम से नया जनपद बनाने की तैयारी शुरू हो गयी है। यह जनपद अलीगढ़ के अतरौली व गंगीरी क्षेत्रों के साथ बुलन्दशहर के डिबाई क्षेत्र को मिलाकर बनाया जा सकता है। अब सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस नये जनपद के प्रस्ताव को गम्भीरता से लेते हुए सम्बंधित जनपदों से विस्तृत रिपोर्ट माँगी है।

UP New District News

जानकारी के अनुसार, यह नये जनपद की माँग सबसे पहले पूर्व सीएम कल्याण सिंह के बेटे व एटा के पूर्व सांसद राजवीर सिंह उर्फ़ राजू ने उठायी थी। राजवीर सिंह ने सीएम योगी को एक पत्र लिखकर यह कहा था कि अलीगढ़ व बुलन्दशहर के कुछ हिस्सों को जोड़कर एक नया जनपद बनाया जाये और उसका नाम ‘कल्याण सिंह नगर’ रखा जाये। इसके साथ ही माँग की गयी थी कल्याण सिंह के पैतृक मढ़ौली गाँव (अतरौली) व गंगीरी को तहसील का दर्जा दिये जाने की माँग भी की गयी थी।

 

कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह ने सीएम योगी को लिखे अपने पत्र में तर्क दिया है कि, बाबूजी (कल्याण सिंह) ने उत्तर प्रदेश व भाजपा के लिये बहुत कुछ किया है। अतरौली उनकी कर्मभूमि रही है। हालांकि कई विकास कार्य अधूरे रह गये। अब क्षेत्र की जनता की माँग है कि यदि एक अलग जनपद बाबूजी (कल्याण सिंह) के नाम पर बनता है तो यहाँ तेज़ी से विकास होगा। क्योंकि अतरौली, गंगीरी व डिबाई क्षेत्र में लाखों की संख्या में आबादी है, और यहाँ के लोगों को प्रशासनिक कार्यों के लिये बहुत दूर अलीगढ़ या बुलन्दशहर जाना पड़ता है।

 

यदि नया जनपद बन जाये तो स्थानीय स्तर पर ही प्रशासनिक कामकाज आसान हो जायेगा। और पुलिस, तहसील, हॉस्पिटल व स्कूलों जैसी सुविधायें लोगों को अपने ही आसपास मिलने लगेगी। पूर्व सीएम कल्याण सिंह का इन इलाकों से गहरा नाता भी रहा। वे अतरौली से कई बार विधायक चुने गये थे। उनकी स्मृति में एक नया जनपद बनना भावनात्मक व राजनीतिक दृष्टिकोण से बहुत ज़रूरी है।

 

मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार, अब योगी सरकार ने इस प्रस्ताव को गम्भीरता से लिया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने अलीगढ़ व बुलन्दशहर के ज़िलाधिकारियों से कहा है कि वे क्षेत्र की जनसंख्या, राजस्व, दूरी व सुविधाओं की पूरी एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करें। नये जनपद की सीमायें कैसे तय होंगी? इसका एक नक्शा बनायें। इस संबंध में स्थानीय लोगों व जन प्रतिनिधियों की राय लें। अब इस रिपोर्ट के आने के बाद कैबिनेट में प्रस्ताव जायेगा। यदि सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही उत्तर प्रदेश में एक नया जनपद बन सकता है।

 

विदित हो कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश में 75 जनपद हैं। और यदि एक और  नया जनपद बन जाता है तो है यह कल्याण सिंह नगर नाम का नया जनपद उत्तर प्रदेश 76-वां जनपद होगा। (UP New District News)

स्रोत: News18

ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश: बीजेपी विधायक ने खुले मंच से हिन्दू लड़कों से किया 10 मुस्लिम लड़कियों के अपहरण करने का आह्वान, वायरल हुआ वीडियो

Related posts:
Mahoba 3 Girls Died: यूपी के महोबा में 3 बहनों की कुएँ में गिरने से हुई मौत, सोमवार की शाम से थी लापता
Tuesday November 11, 2025
Vande Mataram Controversy: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वन्दे मातरम के निर्णय पर देवबन्दी उलेमा असहमत, कहा 'मुसलमान किसी देवी-देवता की स्तुति नहीं कर सकता...
Monday November 10, 2025
Agra Crime: यूपी में गैंगरेप पीड़िता की पैरवी कर रहे वकील ने ही होटल के कमरे में रौंदी इज़्ज़त, पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर भेजा जेल
Sunday November 9, 2025
Muzaffarnagar Student Self Immolates: मुजफ्फरनगर में फ़ीस देने में असमर्थ छात्र ने कॉलेज के कैंपस में खुद को किया आग के हवाले, फीस न देने पर प्रिंसिपल ने 'क...
Saturday November 8, 2025
Muzaffarnagar Scooty Challan News: लोगों को सड़कों पर वाहन चलाना हुआ दुभर, मुज़फ़्फ़रनगर पुलिस ने स्कूटी का काटा 20 लाख 74 हज़ार रुपये का चालान
Saturday November 8, 2025
Meerut Crime: उफ़्फ़! क्या दौर आ गया, प्रेमियों के साथ मिलकर अपने पतियों को ही निपटाने लगी महिलाएं, मेरठ में 2 महिलाओं ने प्रेमियों से कराई पतियों की हत्या
Saturday November 8, 2025
Srinagar Police Raid Saharanpur: श्रीनगर पुलिस ने सहारनपुर से MBBS डॉक्टर अदील अहमद को जैश-ए-मोहम्मद के समर्थन में पोस्टर्स लगाने के आरोप में किया गिरफ़्तार
Friday November 7, 2025
Deoria Viral Video: जैसे ही रोते हुए एक युवती ने ऊँचे पुल से लगाई छलाँग, तो एक युवक ने हवा में ही पकड़कर बचा ली जान, देखें video
Thursday November 6, 2025
Contents hide
1 UP New District News: नये जनपद की माँग सबसे पहले पूर्व सीएम कल्याण सिंह के बेटे व एटा के पूर्व सांसद राजवीर सिंह उर्फ़ राजू ने उठायी थी। राजवीर सिंह ने सीएम योगी को एक पत्र लिखकर यह कहा था कि अलीगढ़ व बुलन्दशहर के कुछ हिस्सों को जोड़कर एक नया जनपद बनाया जाये और….