Meerut Crime: पहला मामला मेरठ के परीक्षितगढ़ थानाक्षेत्र के गाँव अगवानपुर का है। 1 नवम्बर की रात को अजय ने राहुल को खेत में बुलाया और कथित तौर पर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी, वहीं मेरठ जनपद के ही एक दूसरा मामले में भी एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति का गला घोटकर हत्या कर दी…
मेरठ: Meerut Crime- सोशल मीडिया के इस दौर ने भारत के लोगों के वैवाहिक जीवन को किस प्रकार से अस्त व्यस्त करके रख दिया है, इसका एक और उदाहरण देखने को मिला उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में, जहाँ 2 महिलाओं ने अपने प्रेमियों के साथ मिलकर अपने ही पतियों को मरवा दिया। मेरठ जनपद की एक घटना में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की साजिश रची।

घटना का ख़ुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि मृतक राहुल की पत्नी अंजलि के उसी गाँव के निवासी अजय के साथ अवैध सम्बन्ध थे। जब राहुल को इस अपनी पत्नी के इस अवैध रिश्ते की जानकारी हुई तो पत्नी और प्रेमी दोनों ने मिलकर राहुल की हत्या की साजिश रच डाली। पुलिस की जाँच में पता चला कि अजय ने राहुल को खेत में मिलने के लिये बुलाया और वहाँ राहुल की गोली मारकर हत्या कर दी।
आजतक जी एक रिपोर्ट के अनुसार, यह पहला मामला मेरठ के परीक्षितगढ़ थानाक्षेत्र के गाँव अगवानपुर का है। 1 नवम्बर की रात को अजय ने राहुल को खेत में बुलाया और कथित तौर पर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगते ही राहुल की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी। जिसके बाद आरोपी अजय फरार हो गया। राहुल का शव अगली सुबह झाड़ियों में पड़ा मिला। जिसके बाद राहुल के पिता टेकचन्दने थाने में बेटे की हत्या की रिपोर्ट दर्ज करायी और पुलिस ने जाँच शुरु की।
घटना के सम्बंध में मेरठ के SSP विपिन ताडा ने बताया कि “इस हत्या के पीछे का कारण पत्नी और प्रेमी के अवैध सम्बन्ध हैं। पुलिस को मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल्स से दोनों के जुड़े होने के सबूत मिले हैं। इस घटना के बाद से आरोपी अजय फ़रार चल रहा था। 6 नवम्बर दिन गुरुवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अजय भागने की फ़िराक़ में है। जिसके बाद पुलिस टीम ने अजय की घेराबन्दी कर अरेस्ट कर लिया। पुलिस की पूछताछ में अजय ने अपना अपराध स्वीकार भी कर लिया।
वहीं मेरठ जनपद के ही एक दूसरा मामले में भी एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति का गला घोटकर हत्या कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार, यह मामला मेरठ के ही रोहटा थानाक्षेत्र के गाँव रसूलपुरका है। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी और प्रेमी के एक दोस्त को अरेस्ट किया है। इस सम्बंध में मेरठ के SP देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि 32 वर्षीय मृतक अनिल की पत्नी काजल का गाँव के ही आकाश नाम के एक युवक से अवैध सम्बन्ध थे।
काजल ने पहले अपने पति अनिल को नशे की गोलियाँ खिलायी, इसके बाद आकाश व उसके बादल नाम के दोस्त ने मिलकर गंगनहर पुल के समीप दुपट्टे से गला घोटा। जब अनिल पूरी तरह से नहीं मरा तो उन्होंने अनिल को अधमरी हालत में गंगनहर में फेंक दिया। पुलिस ने इन आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दुपट्टा और नशे की गोलियों का वह पत्ता भी बरामद कर लिया है जिससे अनिल को मारने से पहले बेहोश किया था।
हालांकि कथित तौर पर अनिल का शव अभी तक बरामद नहीं हुआ। पुलिस की पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने इन तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है, और अनिल के शव की तलाश जारी है। (Meerut Crime)
Source: thelallantop

1 comment
Finally found a site that actually delivers on the big wins. The slot variety here is insane and the bonuses keep me coming back. Love everything about maxwin500slot.