Categories UP News Sad News

Muzaffarnagar Student Self Immolates: मुजफ्फरनगर में फ़ीस देने में असमर्थ छात्र ने कॉलेज के कैंपस में खुद को किया आग के हवाले, फीस न देने पर प्रिंसिपल ने ‘कहा धर्मशाला नहीं खोल रखी’

Muzaffarnagar Student Self Immolates: इस घटना के एक वायरल वीडियो में छात्र उज्ज्वल राणा कह रहा है कि, प्रिंसिपल ने छात्रों के सामने उसकी बड़ी बेइज़्ज़ती की है। प्रिंसिपल ने उससे कहा कि ‘उन्होंने धर्मशाला नहीं खोल रखी है…

मुज़फ़्फरनगर: Muzaffarnagar Student Self Immolates- उत्तर प्रदेश के मुज़फ़्फ़रनगर में डीएवी कॉलेज के कैंपस में एक छात्र ने शनिवार दोपहर खुद को आग लगा ली। बताया जा रहा है कि छात्र द्वारा फ़ीस न जमा करने के कारण प्रिंसिपल ने उसे परीक्षा फॉर्म नहीं दिया था, जिस कारण वह परीक्षा नहीं दे पाता तो छात्र ने इस बात से आहत होकर खुद को आग के हवाले कर दिया। जबकि छात्र के साथी छात्र ने प्रिंसिपल पर मारपीट के आरोप भी लगाये हैं।

Muzaffarnagar Student Self Immolates

(Muzaffarnagar Student Self Immolates)

इस घटना के एक वायरल वीडियो में छात्र उज्ज्वल राणा कह रहा है कि, प्रिंसिपल ने छात्रों के सामने उसकी बड़ी बेइज़्ज़ती की है। प्रिंसिपल ने उससे कहा कि ‘उन्होंने धर्मशाला नहीं खोल रखी है।’ छात्र प्रिंसिपल के इस बुरे बर्ताव से इतना नाराज़ हुआ कि उसने अपने बैग से पेट्रोल की एक बोतल निकाली और अपने ऊपर बोतल उड़ेलकर खुद को आग के हवाले कर दिया।

 

बताया जा रहा है कि छात्र खुद को आग लगाकर जलता हुआ क्लासरूम की ओर भागा। जिसके पीछे पीछे उसके साथी छात्र भी दौड़ते हुए क्लासरूम तक गये, और स्कूली बैगों और पानी डालकर आग बुझायी गयी। आग बुझाते समय एक और छात्र भी झुलस गया। आत्मदाह का प्रयास करने वाले छात्र को तुरन्त निकटवर्ती हॉस्पिटल ले जाया गया, जहाँ से उसे मेरठ के लिये रेफ़र कर दिया गया, लेकिन मेरठ से भी उसे दिल्ली के लिये रेफ़र कर दिया गया।

 

बताया जा रहा है कि छात्र 70% से भी अधिक झुलस गया है, जिस कारण उसकी हालत नाज़ुकक बतायी जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार, छात्र उज्ज्वल राणा गाँव खाकरोबान का रहने वाला है, और वह DAV पी.जी कॉलेज, बुढ़ाना से BA द्वितीय वर्ष का छात्र है। मीडिया रिपोर्ट्स में तो कथित तौर पर कालेज के प्रिंसिपल द्वारा छात्र के साथ बहुत ज़्यादा मारपीट कराये जाने की भी बात की जा रही है।

 

मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार, इस संबंध में सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह का कहना है कि “छात्र की बहन ने थाने में तहरीर दी है, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया है। और जो भी पीड़ित छात्र को उकसाने में शामिल है, उन सबके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। (Muzaffarnagar Student Self Immolates)

स्रोत: Etv Bharat / दैनिक भास्कर

ये भी पढ़ें: लोगों को सड़कों पर वाहन चलाना हुआ दुभर, मुज़फ़्फ़रनगर पुलिस ने स्कूटी का काटा 20 लाख 74 हज़ार रुपये का चालान

Related posts:
लखनऊ में होमगार्ड ने पत्नी और बेटी की गला घोटकर की हत्या, इसके बाद खुद ही पुलिस को सूचना​ दी
Friday October 9, 2026
Mahoba 3 Girls Died: यूपी के महोबा में 3 बहनों की कुएँ में गिरने से हुई मौत, सोमवार की शाम से थी लापता
Tuesday November 11, 2025
Delhi Blast Update: दिल्ली लाल क़िले के पास हुए ब्लास्ट में मारे गये लोग दिल्ली और आसपास के कईं प्रदेशों से हैं
Tuesday November 11, 2025
Obscenity on the Chennai Street: जब बाइक सवार सफ़ाई कर्मी महिला के सामने सड़क पर पैंट की ज़िप खोलकर करने लगा अश्लीलता, महिला सफ़ाईकर्मी ने झाड़ू से कर दी पिटा...
Tuesday November 11, 2025
Dharmendra Death Fake News: अभिनेता धर्मेन्द्र की मौत की ख़बरों को परिवार ने बताया अफ़वाह, कहा धर्मेन्द्र ठीक हैं और हॉस्पिटल में उपचाराधीन हैं
Tuesday November 11, 2025
Agra Crime: यूपी में गैंगरेप पीड़िता की पैरवी कर रहे वकील ने ही होटल के कमरे में रौंदी इज़्ज़त, पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर भेजा जेल
Sunday November 9, 2025
Muzaffarnagar Scooty Challan News: लोगों को सड़कों पर वाहन चलाना हुआ दुभर, मुज़फ़्फ़रनगर पुलिस ने स्कूटी का काटा 20 लाख 74 हज़ार रुपये का चालान
Saturday November 8, 2025
Meerut Crime: उफ़्फ़! क्या दौर आ गया, प्रेमियों के साथ मिलकर अपने पतियों को ही निपटाने लगी महिलाएं, मेरठ में 2 महिलाओं ने प्रेमियों से कराई पतियों की हत्या
Saturday November 8, 2025

2 comments

The mobile experience is just top notch. I installed the app and it runs perfectly on my phone without any crashes. Definitely the best way to access gowin789apk on the go.

Every weekend I settle in with my favorite drink and start stacking my slips here. The markets are diverse and the payout rules are always transparent so there are no nasty surprises. I love how the community chat makes it feel like I am cheering alongside real mates. Banking is seamless and the loyalty rewards keep the momentum going. Join the fun at marblebet

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *