Bagpat News: बागपत में जैन महोत्सव में बड़ा हादसा, 65 फीट ऊँचे मंच से गिरकर 6 श्रद्धालुओं की मौत होने की ख़बर
Bagpat News:
लखनऊ: Bagpat News: उत्तर प्रदेश के बागपत में आज मंगलवार को बड़ा एक हादसा हो गया। यहाँ बड़ौत में जैन समुदाय के निर्वाण महोत्सव के दौरान अधिक श्रद्धालुओं के भार से 65 फीट ऊँचे मंच की सीढ़ियां टूट गयी। इस कारण कई श्रद्धालु एक दूसरे पर गिरे और भगदड़ मच गयी। इस हादसे में 6 लोगों की जान चली गयी है।
स्थानीय लोग ही खून से लथपथ कई घायलों को ठेले से लेकर हॉस्पिटल पहुँच गये। यह खौफ़नाक हादसा बागपत शहर से 20 किलोमीटर दूर बड़ौत तहसील में आज सुबह लगभग 07:00 बजे हुई। यहाँ जैन महोत्सव में आदिनाथ भगवान को प्रसाद चढ़ाना था। इसके लिये एक 65 फीट ऊँचा लकड़ी का मंच बनाया गया था। (Bagpat News)
जिस पर भगवान की 4 से 5 फीट ऊँची प्रतिमा रखी गयी थी। श्रद्धालु मंच तक पहुँचने के लिये मचाननुमा सीढ़ियों से ऊपर जा रहे थे कि तभी अचानक अधिक बोझ होने के चलते मचान नीचे गिर गयी, और लोग एक दूसरे के ऊपर गिरने लगे और मौक़े पर भगदड़ मच गयी। इस घटना में 6 लोगों की जान चली गयी। (Bagpat News)
इस घटना के संबंध में बागपत की ज़िलाधिकारी अस्मिता लाल ने कहा कि 5 लोगों की मृत्यु हुई है, जबकि हॉस्पिटल प्रशासन ने 1 और मौत होने की पुष्टि की है। ज़िलाधिकारी के अनुसार, 20 से अधिक लोगों का उपचार चल रहा है, और इतने ही लोगों की उपचार के बाद छुट्टी कर दी गयी है।
जानकारी के अनुसार, इस हादसे में जिन लोगों की जान चली गई है, उनके नाम तरसपाल (80), अमित (40), ऊषा (65), विनीत और कमलेश है। एक व्यक्ति की अभी पहचान नहीं हो पायी है। घटना को लेकर SP ने कहा कि “यह कार्यक्रम पिछले 25 वर्षों से लगातार हो रहा है। यह मंच कैसे बना था इसकी जाँच शुरू कर दी गयी है। (Bagpat News)
स्रोत: Inkhabar
ये भी पढ़ें: महज़ 60 हज़ार रुपये के लिये दादा ने पार्टनर के 8 साल का बेटे,12 साल की बेटी को फाँसी देकर मार डाला
हमारा व्हाट्सएप चैनल जॉइन करने हेतु इस लिंक पर क्लिक करें।
Related posts:
Indian Killed By Police in US: अमेरिका में पुलिस ने एक भारतीय नागरिक की गोलियां मारकर की हत्या, पिता ने कहा नस्लीय उत्पीड़न का शिकार हुआ बेटा
Friday September 19, 2025Hapur News: हापुड़ के एक युवक के ऑपरेशन के दौरान पेट से निकले बड़ी संख्या में चम्मच और टूथब्रश
Friday September 26, 2025Gold Mine Accident: साउथ अफ्रीका में सोने की ख़दान में फँसे 100 मजदूरों की हुई मौत, सैकड़ों लोग अभी भी हैं फँसे हुए
Tuesday January 14, 2025Romanian Girl Body Found In Varanasi: वाराणसी में बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी में पढ़ रही रोमानिया की युवती का शव मिला, BHU में इन्डियन फिलॉसफ़ी में PHD कर रही...
Saturday September 13, 2025