Jaisalmer Bus Fire: यह आग इतनी भयंकर थी कि पूरी बस जलकर राख हो गयी, बस में सवार 20 लोगों की जलकर मौत हो गयी और 16 लोग बुरी तरह से झुलस गये। हालात ऐसे हो गये कि मृतकों की पहचान के DNA टेस्ट किया जा रहा है…
जैसलमेर: Jaisalmer Bus Fire: राजस्थान में एक बहुत ही दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। दरअसल, जैसलमेर में मंगलवार को दोपहर एक निजी बस में आग लगने की घटना में 20 यात्रियों की मौत होने और 16 यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने की ख़बर है।

यह हादसा उस समय हुआ जब जोधपुर राजमार्ग पर 57 यात्रियों को लेकर जोधपुर जा रही एक बस में अचानक आग लग गयी। जानकारी के अनुसार, पुलिस कथित तौर पर इस संभावना की जाँच में जुट गयी है कि शायद बस में आग पटाखों के फटने से ये आग लगी हो। राजस्थान के मन्त्री गजेन्द्र सिंह खिमसर ने इस हादसे को लेकर कहा है कि “मैंने अपने जीवन में ऐसा हादसा कभी नहीं देखा। बस में विस्फोट हुआ था। FSL टीम इसकी जाँच करेगी।”
घटना के संबंध में मन्त्री गजेन्द्र सिंह खिमसर ने आगे कहा कि “घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है, और घटनास्थल की सभी आवश्यक जानकारी जुटायी जा रही है।” जानकारी के अनुसार प्रथम दृष्टया जाँच में पता चला है कि कुछ यात्री पटाखे लेकर जा रहे थे, जिनकी वजह से बस में विस्फोट होने के चलते यह आग लगी है।
बताया जा रहा है कि यह प्राइवेट बस दोपहर लगभग 03:00 बजे जैसलमेर से जोधपुर जाने के लिये रवाना हुई थी। जैसे ही बस जोधपुर हाईवे पर आगे बढ़ी तो बस में किन्हीं कारणों से भयंकर आग लग गयी। यह आग इतनी भयंकर थी कि पूरी बस जलकर राख हो गयी, बस में सवार 20 लोगों की जलकर मौत हो गयी और 16 लोग बुरी तरह से झुलस गये।
हालात ऐसे हो गये कि मृतकों की पहचान के DNA टेस्ट किया जा रहा है। लेकिन सवाल यह उठता है कि अगर ये हादसा बस में रखे पटाखों में विस्फोट हुआ है तो यें पटाखे इस तरह से खुलेआम बसों में कैसे ले जाये रहे थे? क्या यह सरकारी मशीनरी की विफलता का परिणाम नहीं है?
Source: Inkhabar
ये भी पढ़ें: अलीगढ़ में बेक़ाबू सांड का उत्पात, बाज़ार में लोगों को उठा उठाकर पटका, 2 लोगों की मौत और 6 लोग घायल
