Mumbai Mandir Pujari Suicide: पुजारी की आत्महत्या को लेकर आशंका जतायी जा रही है, कि युवती द्वारा लगाये गये आरोप के बाद ही मन्दिर के पुजारी ने बदनामी के डर से आत्महत्या कर ली हो…
मुम्बई: Mumbai Mandir Pujari Suicide- महाराष्ट्र के मुम्बई में एक युवती ने मन्दिर पुजारी पर यौन सम्बन्ध बनाने की अनुचित माँग करने का आरोप लगाते हुए मुम्बई पुलिस से शिकायत की। जब पुलिस ने इस मामले की जाँच पड़ताल शुरु की तो कुछ ही घघण्टे बाद मन्दिर के पुजारी ने मन्दिर के भीतर ही आत्महत्या कर ली। पुजारी की आयु लगभग 52 वर्ष बतायी जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार, पुजारी का शव मुम्बई के कांदिवली क्षेत्र में स्थित मन्दिर में पंखे से लटका हुआ मिला है। बताया जा रहा है कि 19 वर्षीय युवती अपने पिता के साथ रात में ही 02:00 बजे कांदिवली पुलिस थाने गये और पुजारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुजारी ने शुक्रवार की रात 10:30 बजे युवती को फोन करके उसके यौन सम्बन्ध बनाने के लिये कहा। लेकिन पुलिस ने युवती और उसके पिता को कल सुबह थाने में आकर रिपोर्ट लिखवाने की बात कहते हुए वापस भेज दिया। (Mumbai Mandir Pujari Suicide)
जब पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरु की तो पहले दिन तो वो मिला नहीं, लेकिन अगले दिन पता चला कि आरोपी पुजारी ने गणेश नगर स्थित मन्दिर में आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद मौक़े पहुँची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और पुजारी के शव को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया। मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार, इस घटना के सम्बन्ध में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि “पुजारी द्वारा आत्महत्या के सम्बन्ध में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। (Mumbai Mandir Pujari Suicide)
इसलिये पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु की रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। पुलिस के अनुसार, पुजारी की आत्महत्या को लेकर आशंका जतायी जा रही है, कि युवती द्वारा लगाये गये आरोप के बाद ही मन्दिर के पुजारी ने बदनामी के डर से आत्महत्या कर ली हो। पुलिस इस मामले की सच्चाई की जाँच करने में जुटी है। इस मामले की जाँच के बाद ही सच्चाई का पता चलेगा कि पुजारी ने आत्महत्या की है या वह आकस्मिक मौत थी। (Mumbai Mandir Pujari Suicide)
Source: tv9hindi (Edited Content)
