Nagaur Land Dispute: राजस्थान के नागौर के गाँव मिठड़िया निवासी भँवरलाल और उसके बेटे गजेन्द्र के विरुद्ध मारपीट व जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया गया है। ये ही नहीं इन दोनों आरोपियों ने रातों रात बहनों के खेत पर पक्का निर्माण कर लिया था…
नागौर/राजस्थान: Nagaur Land Dispute- राजस्थान के नागौर जनपद के गाँव मिठड़िया में रविवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। यहाँ भूमि विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपने पिता के साथ मिलकर 4 बहनों पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया और उनके ऊपर ट्रैक्टर चलाकर कुचलने का भी कथित तौर पर प्रयास किया। इस घटना में चारों बहनें गम्भीर रूप से घायल हो गयी हैं, जिन्हें उपचार के लिये हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स में स्थानीय पुलिस के हवाले से बताया जा रहा है कि गाँव मिठड़िया निवासी भँवरलाल और उसके बेटे गजेन्द्र के विरुद्ध मारपीट व जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया गया है। ये ही नहीं इन दोनों आरोपियों ने रातों रात बहनों के खेत पर पक्का निर्माण कर लिया था। जब इन महिलाओं ने यह सब देखा तो उन्होंने इसका विरोध किया।
इस दौरान महिलाओं पर व्यक्ति और उसके पिता ने मिलकर चारों पर जानलेवा हमला कर दिया। पहले चारों महिलाओं को ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया और फ़िर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पीड़िता सुमन मेघवाल ने बताया कि वे 5 बहनें हैं, और उनका कोई भाई नहीं है। उनके पिता की भी वर्ष 2013 में मौत हो गयी थी।
उनके परिवार के पास कुल 9 बीघा जमीन थी, जिस में से एक बीघा भूमि उनके पिता ने वर्ष-2012 में बेच दी थी। उसी भूमि की सीमा को लेकर कई वर्षो से विवाद चल आ रहा है। वर्ष 2017 में बेची गयी भूमि के कन्वर्जन के बाद वह भँवरलाल के नाम हो गयी थी। और यह झगड़ा तभी से चला आ रहा है। लेकिन रविवार को यह झगड़ा बढ़कर और हिंसक हो गया। बढ़ते गए और अब इस विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।
Source: indiatv.in
ये भी पढ़ें: अमेरिका की भारत को फ़िर धमकी, कहा ‘इतना टैरिफ़ लगाउँगा कि चुकाना हो जायेगा मुश्किल
