Tall Boy Viral News: सहारनपुर निवासी इस युवक का नाम करण सिंह हैं, जो कि अभी महज़ 18 साल का है, और अभी इसकी लम्बाई 8 फीट 2 इंच है। यह युवक करण सिंह खुद को दुनिया का दूसरा सबसे लम्बा व्यक्ति बताता है…
मुज़फ़्फ़रनगर: Tall Boy Viral News: यूपी के मुज़फ़्फ़रनगर में कल शुक्रवार की शाम जब लोगों ने 8.2 फ़ीट लम्बे विशालकाय लड़के को देखा तो सब लोग हैरान रह गये। इस दौरान इस इतने लम्बे लड़के को देखने के लिये लोगों की भीड़ जमा हो गयी और लोग लड़के के साथ सेल्फी लेने के लिये बेताब दिखे।

सहारनपुर निवासी 8.2 फीट लम्बा यह युवक शुक्रवार की शाम अपने पिता संजय सिंह के साथ मुज़फ़्फ़रनगर शहर पहुँचा था। सहारनपुर निवासी इस युवक का नाम करण सिंह हैं, जो कि अभी महज़ 18 साल का है, और अभी इसकी लम्बाई 8 फीट 2 इंच है। यह युवक करण सिंह खुद को दुनिया का दूसरा सबसे लम्बा व्यक्ति बताता है। (Tall Boy Viral News)

करण सिंह का कहना है कि “अभी वह 12 वीं क्लास का स्टूडेंट है। और लम्बाई में वह दुनिया में दूसरे स्थान पर है, लेकिन जैसे अभी उसकी बढ़ती उम्र है तो उसे विश्वास है कि वह जल्द ही दुनिया में दूसरे नम्बर की लम्बाई का रिकॉर्ड तोड़ते हुए दुनिया का सबसे लम्बा व्यक्ति बन जायेगा।” करण सिंह का कहना है कि तुर्की का सुल्तान दुनिया का सबसे लम्बा व्यक्ति उससे बस एक इंच ही ज़्यादा लम्बा है। (Tall Boy Viral News)
Source: DNnews
ये भी पढ़ें: साहब डीजे की तेज़ आवाज़ ने मेरी बेटी को मार डाला, 2 माह की मासूम बच्ची की मौत से आहत पिता पहुँचा थाने
