Categories Crime India News

Madhubani Crime News: वाहन चेकिंग के दौरान मौलाना की पुलिस कर्मियों ने कर दी पिटायी, SP ने 5 पुलिस कर्मियों को किया निलम्बित

Madhubani Crime News:

मधुबनी: Madhubani Crime News- बिहार के मधुबनी में पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान कथित मारपीट के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है. एसपी ने पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है वहीं प्रशिक्षु डीएसपी सह बेनीपट्टी थानाध्यक्ष को भी हटाया. एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मामले में संज्ञान लेते हुए लापरवाह पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है और बेनीपट्टी थाने के प्रभारी को भी तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है।

Madhubani Crime News

मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार, यह मामला 29 जनवरी का है जब कटैया गांव निवासी मौलाना फिरोज आलम बाइक से बेनीपट्टी की ओर जा रहे थे. पुलिस की एंटी-क्राइम वाहन चेकिंग के दौरान उन्हें महमदपुर गांव के पास रोका गया। पुलिस का आरोप है कि फिरोज ने रुकने की बजाय तेज़ गति से भागने की कोशिश की तो इस दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गयी। इसके बाद उन्हें पकड़ कर थाना लाया गया। (Madhubani Crime News)

मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार, एसपी ने बताया कि इस मामले की जाँच के लिये DSP हेडक्वार्टर के नेतृत्व में एक टीम गठित की गयी, इस जाँच टीम ने थाने के CCTV फुटेज की जाँच की और पीड़ित और उनके परिवार के बयान भी दर्ज किये। जाँच रिपोर्ट के आधार पर ही यह कार्यवाही की गयी है। फ़िरोज़ ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया था और अपनी चोटें भी दिखायी थी। SP ने इस मामले की गम्भीरता को देखते हुए लापरवाह 5 पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए को निलम्बित कर दिया गया है। (Madhubani Crime News)

 SP ने स्पष्ट किया कि पुलिस द्वारा किसी भी तरह के दुर्व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। एसपी योगेंद्र कुमार ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के संबंध में महत्वपूर्ण खुलासा किया है। पीड़ित द्वारा पुलिस हिरासत में कथित मारपीट के आरोप का मामला पूरी तरह से निराधार साबित हुआ है। एसपी ने बताया कि फिरोज आलम नाम के व्यक्ति को वाहन चेकिंग के दौरान रोका गया था। (Madhubani Crime News)

जब उनसे मोटरसाइकिल के कागज़ात और पहचान पत्र माँगे गये तो वे मौक़े पर कोई भी दस्तावेज़ प्रस्तुत नहीं कर सके। लेकिन बाद में उनके परिजन दस्तावेज़ लेकर थाने पहुँचे और सत्यापन के बाद पीआर बॉन्ड पर उन्हें छोड़ दिया गया था। थाने में लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जाँच में थाने में मारपीट का कोई सबूत नहीं मिला। फुटेज में फ़िरोज़ सामान्य स्थिति में बाथरूम आते और जाते दिखे। यहाँ तक कि छोड़े जाने के समय भी वे स्वयं ही मोटरसाइकिल चलाकर ले गये। (Madhubani Crime News)

हालांकि जाँच में यह ज़रूर स्पष्ट हुआ है कि वाहन चेकिंग के दौरान जब वे तेज गति से भागने का प्रयास कर रहे थे, तब पुलिस द्वारा बल प्रयोग करते समय उनको चोट लग गयी थी। SP ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों की लापरवाही को भी स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि चोट लगने की स्थिति में मेडिकल चेकअप कराना और परिजनों को सूचित करना आवश्यक था। जो कि पुलिसकर्मियों द्वारा नहीं किया गया।(Madhubani Crime News)

 स्रोत: Zee

ये भी पढ़ें: हरियाणा में 7 फ़रवरी को पूरे गाँव पर चलेगा बुलडोज़र, हज़ारों लोग हो जायेंगे बेघर

व्हाट्सएप चैनल जॉइन करने हेतु इस लिंक पर क्लिक करें।

Related posts:
Delhi Blast Update: दिल्ली लाल क़िले के पास हुए ब्लास्ट में मारे गये लोग दिल्ली और आसपास के कईं प्रदेशों से हैं
Tuesday November 11, 2025
Obscenity on the Chennai Street: जब बाइक सवार सफ़ाई कर्मी महिला के सामने सड़क पर पैंट की ज़िप खोलकर करने लगा अश्लीलता, महिला सफ़ाईकर्मी ने झाड़ू से कर दी पिटा...
Tuesday November 11, 2025
Dharmendra Death Fake News: अभिनेता धर्मेन्द्र की मौत की ख़बरों को परिवार ने बताया अफ़वाह, कहा धर्मेन्द्र ठीक हैं और हॉस्पिटल में उपचाराधीन हैं
Tuesday November 11, 2025
Vande Mataram Controversy: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वन्दे मातरम के निर्णय पर देवबन्दी उलेमा असहमत, कहा 'मुसलमान किसी देवी-देवता की स्तुति नहीं कर सकता...
Monday November 10, 2025
Agra Crime: यूपी में गैंगरेप पीड़िता की पैरवी कर रहे वकील ने ही होटल के कमरे में रौंदी इज़्ज़त, पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर भेजा जेल
Sunday November 9, 2025
Muzaffarnagar Student Self Immolates: मुजफ्फरनगर में फ़ीस देने में असमर्थ छात्र ने कॉलेज के कैंपस में खुद को किया आग के हवाले, फीस न देने पर प्रिंसिपल ने 'क...
Saturday November 8, 2025
Muzaffarnagar Scooty Challan News: लोगों को सड़कों पर वाहन चलाना हुआ दुभर, मुज़फ़्फ़रनगर पुलिस ने स्कूटी का काटा 20 लाख 74 हज़ार रुपये का चालान
Saturday November 8, 2025
Meerut Crime: उफ़्फ़! क्या दौर आ गया, प्रेमियों के साथ मिलकर अपने पतियों को ही निपटाने लगी महिलाएं, मेरठ में 2 महिलाओं ने प्रेमियों से कराई पतियों की हत्या
Saturday November 8, 2025
Contents hide
1 Madhubani Crime News: