Categories India News UP News

Bulandshahr News: छोटी सी परचून की दुकान वाले को आयकर विभाग ने भेजा 141 ​​करोड़ रुपये का नोटिस, दुकानदार के उड़े होश

Bulandshahr News: छोटी सी परचून की दुकान वाले को आयकर विभाग ने भेजा 141 ​​करोड़ रुपये का नोटिस, दुकानदार के उड़े होश

 

बुलंदशहर: Bulandshahr News- यूपी के बुलंदशहर जिले के खुर्जा इलाके के रहने वाले एक परचून दुकानदार को आयकर विभाग ने 141 करोड़ रूपये से ज्यादा की कथित बिक्री करने पर नोटिस जारी किया है। पुलिस ने बताया कि संबंधित दुकानदार की तहरीर पर मामला पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है।

Bulandshahr News

पीड़ित व्यापारी सुधीर ने आरोप लगाया है कि उनके पैन कार्ड का दुरुपयोग करके दिल्ली में छह कंपनियां बनाकर यह हेराफेरी की गई है। खुर्जा के नयागंज मोहल्ले के निवासी सुधीर ने बताया कि वह घर पर ही एक छोटी सी परचून की दुकान चलाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके PAN कार्ड का दुरुपयोग करके वर्ष- 2022 में दिल्ली के अलग अलग पतों पर 6 फ़र्ज़ी कम्पनियां खोली गयी, उसी आधार पर उन्हें उस समय नोटिस भेजा गया था। Bulandshahr News()

हालांकि उन्होंने तभी उस नोटिस का जवाब दे दिया था, लेकिन 10 जुलाई को फ़िर से उन्हें आयकर विभाग की ओर से 1 अरब 41 करोड़ 38 लाख 47 हज़ार 126 रुपये की कथित बिक्री पर नोटिस भेजा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार, पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। खुर्जा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक पंकज राय ने बताया कि “पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज करते हुए जाँच की जा रही है।” (Bulandshahr News)

ऐसे मामलों पर अधिकारियों का कहना है कि PAN कार्ड से धोखाधड़ी तब होती है, जब कोई व्यक्ति किसी अन्य व्यक्ति के साथ PAN कार्ड की डिटेल अवैध रूप से बैंक खाते खोलने, फ़र्ज़ी कम्पनियां खोलने, लोन लेने या कर चोरी करने के उद्देश्य से प्रयोग करता है। ऐसे फर्ज़ीवाड़े का पता पीड़ितों को तब चलता है जब उन्हें ऐसा नोटिस आता है।

Source: up.punjabkesari

ये भी पढ़ें: 100 नेपाली नागरिकों की अवैध किडनी निकालने वाले बड़े रैकेट का भांडाफोड़, 5 लोग हुए गिरफ़्तार

Related posts:
Mahoba 3 Girls Died: यूपी के महोबा में 3 बहनों की कुएँ में गिरने से हुई मौत, सोमवार की शाम से थी लापता
Tuesday November 11, 2025
Delhi Blast Update: दिल्ली लाल क़िले के पास हुए ब्लास्ट में मारे गये लोग दिल्ली और आसपास के कईं प्रदेशों से हैं
Tuesday November 11, 2025
Dharmendra Death Fake News: अभिनेता धर्मेन्द्र की मौत की ख़बरों को परिवार ने बताया अफ़वाह, कहा धर्मेन्द्र ठीक हैं और हॉस्पिटल में उपचाराधीन हैं
Tuesday November 11, 2025
Vande Mataram Controversy: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वन्दे मातरम के निर्णय पर देवबन्दी उलेमा असहमत, कहा 'मुसलमान किसी देवी-देवता की स्तुति नहीं कर सकता...
Monday November 10, 2025
Agra Crime: यूपी में गैंगरेप पीड़िता की पैरवी कर रहे वकील ने ही होटल के कमरे में रौंदी इज़्ज़त, पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर भेजा जेल
Sunday November 9, 2025
Muzaffarnagar Student Self Immolates: मुजफ्फरनगर में फ़ीस देने में असमर्थ छात्र ने कॉलेज के कैंपस में खुद को किया आग के हवाले, फीस न देने पर प्रिंसिपल ने 'क...
Saturday November 8, 2025
Muzaffarnagar Scooty Challan News: लोगों को सड़कों पर वाहन चलाना हुआ दुभर, मुज़फ़्फ़रनगर पुलिस ने स्कूटी का काटा 20 लाख 74 हज़ार रुपये का चालान
Saturday November 8, 2025
Meerut Crime: उफ़्फ़! क्या दौर आ गया, प्रेमियों के साथ मिलकर अपने पतियों को ही निपटाने लगी महिलाएं, मेरठ में 2 महिलाओं ने प्रेमियों से कराई पतियों की हत्या
Saturday November 8, 2025
Contents hide
1 Bulandshahr News: छोटी सी परचून की दुकान वाले को आयकर विभाग ने भेजा 141 ​​करोड़ रुपये का नोटिस, दुकानदार के उड़े होश