Categories Crime UP News

Hardoi Crime News: यूपी के हरदोई में महिला की गर्दन में साड़ी बाँधकर ससुर और पति घसीटकर ले गये जंगल में, महिला चिल्लाती रही

Hardoi Crime News:

हरदोई: Hardoi Crime News– एक बड़ी हैरान और मानवता को शर्मसार कर देने वाली ख़बर उत्तर प्रदेश के हरदोई से, जहाँ एक वीडियो में एक महिला को उसके ससुर, पति व देवर महिला की साड़ी में गर्दन बाँधकर घसीटते नज़र आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार, यह घटना बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के गाँव सधियापुर की है। महिला के साथ हुए इस अशोभनीय, अमानवीय और आपत्तिजनक कृत्य ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।।

Hardoi Crime News

मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार, महिला को ससुराल में  शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना का शिकार होना पड़ रहा है।उसके साथ पहले भी घरेलू हिंसा के कई मामले सामने आ चुके हैं। और अब उक्त महिला डर के मारे किसी दूसरे व्यक्ति के घर पर शरण ली हुई थी। जब महिला के ससुराल वालों को जानकारी हुई तो वे उसे ज़बरदस्ती घर से खींचकर जंगल की तरफ़ घसीटकर ले गये। इस दौरान किसी ने पीड़ित महिला की दुर्दशा का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। (Hardoi Crime News)

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले को गम्भीरता लेते हुए संज्ञान लिया। इस संबंध में हरदोई के अपर पुलिस अधीक्षक नृपेन्द्र सिंह ने कहा कि “इस मामले में आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।” पुलिस ने बिलग्राम कोतवाली पुलिस को सभी आरोपियों को अति शीघ्र अरेस्ट करने के निर्देश दिये हैं। जानकारी के अनुसार, अब तक एक आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है, अन्य आरोपियों की भी तलाश जारी है। (Hardoi Crime News)

घटना के संबंध में हरदोई अपर पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि महिला को सुरक्षा मुहैया कराने के पूरे प्रयास किये जा रहे हैं। पुलिस ने स्थानीय थानाध्यक्ष को इस पूरी घटना की जाँच कर त्वरित कार्यवाही करने का निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी व पीड़ित महिला को न्याय दिलाने के लिये वे कड़े क़दम उठायेंगे।Hardoi Crime News)

स्रोत: Inkhabar

ये भी पढ़ें: अब कुशीनगर की मस्जिद को लेकर खड़ा हुआ विवाद, शासन के आदेश बाद प्रशासन आया एक्शन में

Related posts:
Qari Ishahq Gora Statement: क़ारी इसहाक़ गोरा ने कहा 'सोशल मीडिया पर एहतियात रखना ज़रूरी है, मुल्क की हिफ़ाज़त सबकी ज़िम्मेदारी
Wednesday November 12, 2025
Mahoba 3 Girls Died: यूपी के महोबा में 3 बहनों की कुएँ में गिरने से हुई मौत, सोमवार की शाम से थी लापता
Tuesday November 11, 2025
Obscenity on the Chennai Street: जब बाइक सवार सफ़ाई कर्मी महिला के सामने सड़क पर पैंट की ज़िप खोलकर करने लगा अश्लीलता, महिला सफ़ाईकर्मी ने झाड़ू से कर दी पिटा...
Tuesday November 11, 2025
Agra Crime: यूपी में गैंगरेप पीड़िता की पैरवी कर रहे वकील ने ही होटल के कमरे में रौंदी इज़्ज़त, पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर भेजा जेल
Sunday November 9, 2025
Muzaffarnagar Student Self Immolates: मुजफ्फरनगर में फ़ीस देने में असमर्थ छात्र ने कॉलेज के कैंपस में खुद को किया आग के हवाले, फीस न देने पर प्रिंसिपल ने 'क...
Saturday November 8, 2025
Muzaffarnagar Scooty Challan News: लोगों को सड़कों पर वाहन चलाना हुआ दुभर, मुज़फ़्फ़रनगर पुलिस ने स्कूटी का काटा 20 लाख 74 हज़ार रुपये का चालान
Saturday November 8, 2025
Meerut Crime: उफ़्फ़! क्या दौर आ गया, प्रेमियों के साथ मिलकर अपने पतियों को ही निपटाने लगी महिलाएं, मेरठ में 2 महिलाओं ने प्रेमियों से कराई पतियों की हत्या
Saturday November 8, 2025
Deoria Viral Video: जैसे ही रोते हुए एक युवती ने ऊँचे पुल से लगाई छलाँग, तो एक युवक ने हवा में ही पकड़कर बचा ली जान, देखें video
Thursday November 6, 2025
Contents hide
1 Hardoi Crime News: