Categories Maharashtra Sad News

Mumbai Mandir Pujari Suicide:  मन्दिर के पुजारी ने की युवती से यौन संबंध बनाने की डिमांड, युवती ने की पुलिस से शिकायत तो पुजारी ने की आत्महत्या

Mumbai Mandir Pujari Suicide: पुजारी की आत्महत्या को लेकर आशंका जतायी जा रही है, कि युवती द्वारा लगाये गये आरोप के बाद ही मन्दिर के पुजारी ने बदनामी के डर से आत्महत्या कर ली हो…

 

मुम्बई: Mumbai Mandir Pujari Suicide- महाराष्ट्र के मुम्बई में एक युवती ने मन्दिर पुजारी पर यौन सम्बन्ध बनाने की अनुचित माँग करने का आरोप लगाते हुए मुम्बई पुलिस से शिकायत की। जब पुलिस ने इस मामले की जाँच पड़ताल शुरु की तो कुछ ही घघण्टे बाद मन्दिर के पुजारी ने मन्दिर के भीतर ही आत्महत्या कर ली। पुजारी की आयु लगभग 52 वर्ष बतायी जा रही है।

Mumbai Mandir Pujari Suicide

मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार, पुजारी का शव मुम्बई के कांदिवली क्षेत्र में स्थित मन्दिर में पंखे से लटका हुआ मिला है। बताया जा रहा है कि 19 वर्षीय युवती अपने पिता के साथ रात में ही 02:00 बजे कांदिवली पुलिस थाने गये और  पुजारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुजारी ने शुक्रवार की रात 10:30 बजे युवती को फोन करके उसके यौन सम्बन्ध बनाने के लिये कहा। लेकिन पुलिस ने युवती और उसके पिता को कल सुबह थाने में आकर रिपोर्ट लिखवाने की बात कहते हुए वापस भेज दिया। (Mumbai Mandir Pujari Suicide)

जब पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरु की तो पहले दिन तो वो मिला नहीं, लेकिन अगले दिन पता चला कि आरोपी पुजारी ने गणेश नगर स्थित मन्दिर में आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद मौक़े पहुँची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और पुजारी के शव को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया। मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार, इस घटना के सम्बन्ध में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि “पुजारी द्वारा आत्महत्या के सम्बन्ध में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। (Mumbai Mandir Pujari Suicide)

इसलिये पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु की रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। पुलिस के अनुसार, पुजारी की आत्महत्या को लेकर आशंका जतायी जा रही है, कि युवती द्वारा लगाये गये आरोप के बाद ही मन्दिर के पुजारी ने बदनामी के डर से आत्महत्या कर ली हो। पुलिस इस मामले की सच्चाई की जाँच करने में जुटी है। इस मामले की जाँच के बाद ही सच्चाई का पता चलेगा कि पुजारी ने आत्महत्या की है या वह आकस्मिक मौत थी। (Mumbai Mandir Pujari Suicide)

Source: tv9hindi (Edited Content)

ये भी पढ़ें: नेपाल के बाद अब फिलीपींस में भष्ट्राचार के विरुद्ध सड़कों पर उतरे नागरिक, हिंसक प्रदर्शन में 95 पुलिस कर्मी घायल

Related posts:
Mahoba 3 Girls Died: यूपी के महोबा में 3 बहनों की कुएँ में गिरने से हुई मौत, सोमवार की शाम से थी लापता
Tuesday November 11, 2025
Delhi Blast Update: दिल्ली लाल क़िले के पास हुए ब्लास्ट में मारे गये लोग दिल्ली और आसपास के कईं प्रदेशों से हैं
Tuesday November 11, 2025
Muzaffarnagar Student Self Immolates: मुजफ्फरनगर में फ़ीस देने में असमर्थ छात्र ने कॉलेज के कैंपस में खुद को किया आग के हवाले, फीस न देने पर प्रिंसिपल ने 'क...
Saturday November 8, 2025
Man Dies In Car: दिल्ली में रेलवे स्टेशन के बाहर खड़ी रेलवे इंजीनियर की कार में मिली अनजान व्यक्ति की लाश, CCTV कैमरा फुटेज से हुआ हैरान करने वाला ख़ुलासा
Monday November 3, 2025
Deoria News: यूपी के देवरिया में 6 वर्षीय बच्ची के साथ दरिन्दगी करने के आरोपी का पिता ने काटा प्राइवेट पार्ट, फ़िर कर ली आत्महत्या
Friday October 24, 2025
Sitapur News: बाप ने बेटी को डराने के लिये कुँए में लटकाया, लेकिन हाथ से रस्सी छूट जाने से बेटी की कुँए में गिरने से हुई मौत
Thursday October 23, 2025
Canadian Woman Pilot Dies In India: हिमाचल की त्रियुण्ड पहाड़ियों में लापता कनाडियन महिला पायलट की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन में हेलीकॉप्टर से निकाला गया शव
Tuesday October 21, 2025
Aqeel Akhtar Death: पंजाब के पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफ़ा के बेटे अक़ील अख़्तर का निधन, सहारनपुर के पैतृक गाँव हरड़ाखेड़ी में आज होगी नमाज़-ए-जनाज़ा
Friday October 17, 2025
Contents hide
1 Mumbai Mandir Pujari Suicide: पुजारी की आत्महत्या को लेकर आशंका जतायी जा रही है, कि युवती द्वारा लगाये गये आरोप के बाद ही मन्दिर के पुजारी ने बदनामी के डर से आत्महत्या कर ली हो…