women Swap Husbands: अब से 10 वर्ष पूर्व दोनों बहनों का विवाह हुआ था। तब तो सब कुछ सामान्य था, दोनों बहनों के पति हैं और दोनों के बच्चे भी हैं। लेकिन अब एक ऐसी ख़बर सामने आयी है जिसने लोगों को हैरान कर दिया…
ललितपुर: women Swap Husbands- एक बहुत ही हैरान कर देने वाली ख़बर उत्तर प्रदेश के ललितपुर जनपद से, जहाँ पर 2 बाल बच्चों वाली सगी बहनों ने न केवल अपने पतियों की अदला बदली कर ली, बल्कि साथ ही अपने बच्चों को भी आपस में बदल लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार, यह मामला ललितपुर के पाली थानाक्षेत्र के एक छोटे से गाँव से जुड़ा हुआ है। लेकिन अब इसकी चर्चा पूरे प्रदेश में हो रहे है।

बताया जा रहा है कि 10 वर्ष पूर्व दोनों बहनों का विवाह हुआ था। तब तो सब कुछ सामान्य था, दोनों बहनों के पति हैं और दोनों के बच्चे भी हैं। लेकिन अब एक ऐसी ख़बर सामने आयी है जिसने लोगों को हैरान कर दिया। बताया जा रहा है कि पहले छोटी बहन ने सामाजिक और पारिवारिक सीमाओं को तोड़ते हुए अपनी बड़ी बहन के पति यानी जीजा के साथ रास लीला शुरु कर दी।
इसके बाद लगभग 7 माह पूर्व इस छोटी बहन ने अपने पति और अपने बच्चों को छोड़ अपने जीजा के साथ भागने का निर्णय ले लिया, और दोनों विवाह कर साथ रहने लगे। इस बात का पता जब बड़ी बहन को चला तो उसने भी ठीक ऐसा ही क़दम उठाते हुए अपनी छोटी बहन के पति के साथ रहने का निर्णय ले लिया। पतियों की अदला बदली के बाद जब बच्चों का पेंच उलझा तो पतियों के साथ साथ दोनों बहनों ने बच्चों का भी अदला बदला कर लिया। (women Swap Husbands)
बड़ी बहन ने अपने 3 बच्चे छोटी बहन को दे दिये और छोटी बहन ने अपने 2 बच्चे बड़ी बहन को दे दिये। यह मामला उस समय प्रकाश में आया जब छोटी बहन अपने पुराने पति की बजाय अपने नये पति यानी अपने जीजा के साथ मायके पहुँचती है। जिन्हें देखकर परिजन अचम्भित हो गये। इसके बाद पिता ने ग़ुस्से में आकर अपनी छोटी बेटी को घर से बाहर निकाल दिया। अब यह मामला गाँव और क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। (women Swap Husbands)
हालाँकि अभी तक तो किसी भी पक्ष ने इस मामले को लेकर पुलिस में कोई शिकायत नहीं की है। बताया जा रहा है कि ग्रामीण भी इसे परिवार का निजी मामला बताते हुए चुप्पी साधे हुए हैं। लेकिन इस घटना ने भारतीय संस्कृति पर एक बड़ा सवालिया निशान ज़रूर लगा दिया है। क्यूँकि ऐसा कार्य भारतीय संस्कृति का हिस्सा तो बिल्कुल नहीं हो सकता। इसलिये लोग इसको भारतीय संस्कृति पर पाश्चात्य का प्रभाव ज़रूर मान रहे हैं। (women Swap Husbands)
Source: Asianetnews
