Categories Crime India News

Ahmedabad Judge Shoes Incident: देश में फ़िर एक और जज के ऊपर फेंके गये जूते, अहमदाबाद में जज का निर्णय सुनते ही व्यक्ति ने फेंके जज के ऊपर दोनों जूते और दी गालियां

Ahmedabad Judge Shoes Incident: हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में एक वकील ने भी CJI गवई पर जूता फेंककर मारा था। लेकिन अब इस घटना के कुछ दिनों बाद गुजरात के अहमदाबाद में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति देखने को मिली…

अहमदाबाद: Ahmedabad Judge Shoes Incident- CJI गवई पर सुप्रीम कोर्ट में जूता फेंकने का मामला अभी शान्त भी नहीं हुआ है कि अब फ़िर देश में एक और जज के ऊपर जूते फेंकने की घटना हो गयी है। दरअसल गुजरात के अहमदाबाद की सिविल एवं सत्र न्यायालय में मंगलवार को उस समय अचानक अफ़रा तफ़री मच गयी जब एक शिकायतकर्ता ने जज के द्वारा निर्णय सुनाये जाने से क्रोधित होकर अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश एमपी. पुरोहित पर अपने दोनों जूते उतारकर फेंक दिये।

Ahmedabad Judge Shoes Incident

जानकारी के अनुसार, यह घटना वर्ष 1997 के एक मारपीट के मामले से जुड़ा है। इस केस में जज ने अब जब 4 आरोपियों को बरी किये जाने का निर्णय सुनाया तो व्यक्ति को जज का यह निर्णय इतना नागवार गुज़रा कि व्यक्ति अपना आपा ही खो बैठा और जज के ऊपर अपने दोनों जूते उतारकर फेंकने का अपराध कर बैठा। यह दुर्लभ घटना अहमदाबाद कोर्ट परिसर में उस समय हुई जब जज अपना निर्णय सुना रहे थे तो आरोपी व्यक्ति कोर्ट में ही मौजूद था।

बता दें कि वर्ष-1997 में गोमतीपुर क्षेत्र में एक क्रिकेट मैच के दौरान हुए झगड़े में उसके पिता पर हमला कर दिया गया था। व्यक्ति के पिता को गेंद लगने के बाद यह झगड़ा हुआ था। इस केस में कोर्ट ने आरोपी 4 लोगों को बरी किये जाने का निर्णय बरक़रार रखते हुए अपना निर्णय सुनाया। जज का निर्णय सुनते ही कोर्ट में मौजूद व्यक्ति हँगामा करने लगा और उसने जज को गालियां देते हुए जज के ऊपर अपने दोनों जूते उतारकर फ़ेंक दिये।

हालांकि इस घटना को लेकर जज ने उक्त व्यक्ति के विरुद्ध कोई शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया है। विदित हो कि हाल ही में इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में एक वकील ने भी CJI गवई पर जूता फेंककर मारा था। लेकिन अब इस घटना के कुछ दिनों बाद गुजरात के अहमदाबाद में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति देखने को मिली जो भारतीय न्याय विभाग का अपमान ही नहीं बल्कि बदलते भारत की तस्वीर का एक शर्मनाक उदारहण है।

इस घटना के बाद गुजरात न्यायिक सेवा संघ ने तत्काल सुरक्षा व्यवस्था में सुधार की माँग की है। संघ के अध्यक्ष एस.जी डोडिया के नेतृत्व में संघ ने इस घटना के संबंध में एक बयान जारी कर न्यायिक अधिकारियों, कोर्ट कर्मचारियों व अदालती इमारतों की सुरक्षा के लिये तत्काल कड़े सुरक्षा उपाय करने की माँग की है। (Ahmedabad Judge Shoes Incident)

स्रोत: नवभारत टाइम्स

ये भी पढ़ें: ‘मुझे मुल्ली,आतंकी तक कहा गया, मेरे परिवार को भी गाली दी गयी’ ये कहते हुए आँखे नम हो गयी सपा सांसद इक़रा हसन की

Related posts:
NMC New Guidelines: अब डॉक्टर नहीं कर पायेंगे 100% सफ़ल उपचार और 'बेस्ट डॉक्टर' जैसे दावे, NMC ने ऐसे विज्ञापनों और दावों पर लगाई रोक
Friday October 9, 2026
लखनऊ में होमगार्ड ने पत्नी और बेटी की गला घोटकर की हत्या, इसके बाद खुद ही पुलिस को सूचना​ दी
Friday October 9, 2026
Delhi Blast Update: दिल्ली लाल क़िले के पास हुए ब्लास्ट में मारे गये लोग दिल्ली और आसपास के कईं प्रदेशों से हैं
Tuesday November 11, 2025
Obscenity on the Chennai Street: जब बाइक सवार सफ़ाई कर्मी महिला के सामने सड़क पर पैंट की ज़िप खोलकर करने लगा अश्लीलता, महिला सफ़ाईकर्मी ने झाड़ू से कर दी पिटा...
Tuesday November 11, 2025
Dharmendra Death Fake News: अभिनेता धर्मेन्द्र की मौत की ख़बरों को परिवार ने बताया अफ़वाह, कहा धर्मेन्द्र ठीक हैं और हॉस्पिटल में उपचाराधीन हैं
Tuesday November 11, 2025
Vande Mataram Controversy: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वन्दे मातरम के निर्णय पर देवबन्दी उलेमा असहमत, कहा 'मुसलमान किसी देवी-देवता की स्तुति नहीं कर सकता...
Monday November 10, 2025
Agra Crime: यूपी में गैंगरेप पीड़िता की पैरवी कर रहे वकील ने ही होटल के कमरे में रौंदी इज़्ज़त, पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर भेजा जेल
Sunday November 9, 2025
Meerut Crime: उफ़्फ़! क्या दौर आ गया, प्रेमियों के साथ मिलकर अपने पतियों को ही निपटाने लगी महिलाएं, मेरठ में 2 महिलाओं ने प्रेमियों से कराई पतियों की हत्या
Saturday November 8, 2025