Australia Mushroom Murder: ऑस्ट्रेलियन महिला पैटरसन ने सभी को ख़ाना परोसा। उसने डिनर में बीफ़ और पेस्ट्री भी मौजूद थे, लेकिन इनमें डेथ कैप मशरूम डाला गया था। इसे खाते ही पैटरसन की सास, ससुर व चाची सास ने मौक़े पर ही दम तोड़ दिया…
विदेश समाचार: Australia Mushroom Murder: ऑस्ट्रेलिया की अदालत ने 50 वर्षीय महिला को उम्रकैद की सजा सुनाई जिसने जहरीले मशरूम खिलाकर अपने सास-ससुर सहित तीन लोगों की हत्या की थी। 2023 के मशरूम मर्डर केस में महिला ने डिनर पर डेथ कैप मशरूम परोसे जिससे 3 की मौक़े पर ही मृत्यु हो गयी जबकि एक जीवित बच गया।
ऑस्ट्रेलिया की कोर्ट ने एक 50 वर्षीय महिला को उम्रक़ैद की सज़ा सुनायी है। इस महिला पर 3 लोगों की हत्या का आरोप है। उसने विषैली मशरूम ख़िलाकर सास और ससुर सहित 3 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। वर्ष-2023 के इस हत्याकाण्ड ने पूरी दुनिया में एक सनसनी फ़ैला दी थी। इस केस को मशरूम मर्डर के नाम से जाना जाता है। अब 2 वर्ष बाद कोर्ट ने आरोपी महिला को दोषी करार देते हुए उम्रक़ैद की सज़ा दी है (Australia Mushroom Murder)
मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार, यह मामला वर्ष-2023 का है। यहाँ पैटरसन नाम की एक महिला अपने पति से अलग हो गयी थी। लेकिन साजिशन एक रात अचानक महिला ने अपने ससुराल वालों को डिनर का निमन्त्रण भेजा। हालाँकि महिला पैटरसन के पति ने तो डिनर पर जाने से इनकार कर दिया, लेकिन उसने अपने माता,पिता और चाचा,चाची को डिनर पर जाने से नहीं रोका।
जब यें लोग डिनर पर गये तो पैटरसन ने सभी को ख़ाना परोसा। उसने डिनर में बीफ़ और पेस्ट्री भी मौजूद थे, लेकिन इनमें डेथ कैप मशरूम डाला गया था। इसे खाते ही पैटरसन की सास, ससुर व चाची सास ने मौक़े पर ही दम तोड़ दिया। वही उनके चाचा ससुर की जान बच गयी। (Australia Mushroom Murder)
डेथ कैप मशरूम बेहद जानलेवा होता है। पहले यह सिर्फ़ यूरोप में पाया जाता था। लेकिन अब डेथ कैप मशरूम ऑस्ट्रेलिया और उत्तरी अमेरिका में भी देखने को मिलते हैं। यह देखने में तो बिल्कुल साधारण मशरूम जैसे लगते हैं।
इसलिये कई बार लोग पहली नज़र में इसे देखकर धोखा भी खा सकते हैं। जबकि इस डेथ कैप मशरूम में विषैले पदार्थ होते हैं जिन्हें खाने से सीधे किडनी व लीवर पर बहुत नकारात्मक असर होता है। यहाँ तक कि इसे खाने से 6 से 24 घण्टों के भीतर ही लोगों की जान तक चली जाती है। (Australia Mushroom Murder)
Source: Foreign media
ये भी पढ़ें: लाल क़िले के परिसर से 1 करोड़ का कलश चुराने वाला आरोपी यूपी के हापुड़ से गिरफ़्तार
