US Vice President JD Vance Statement: अमेरिकी सेकंड लेडी हिन्दू धर्म छोड़कर ईसाई बनने जा रही है? उषा के पति और उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि ‘मैं वास्तव में चाहता हूँ कि…

US Vice President JD Vance Statement: अमेरिकी उप-राष्ट्रपति जे.डी वेंस ने कहा कि “अब अधिकांश रविवारों को उनकी पत्नी उषा मेरे साथ चर्च जाती हैं। यह बात मैं अब अपने क़रीबी 10 हज़ार दोस्तों के सामने कह रहा हूँ। अब क्या मैं उम्मीद कर सकता हूँ कि उनकी पत्नी उषा भी चर्च में वही चीज़ महसूस करें जो कि मैंने महसूस की है? हाँ मैं वास्तव में ऐसा चाहता हूँ कि मेरी पत्नी…

 

वाशिंगटनः US Vice President JD Vance Statement- अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी वेंस ने अपनी भारतीय मूल की पत्नी उषा को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि “मैं वास्तव में चाहता हूँ कि मेरी पत्नी अपना हिन्दू धर्म त्यागकर अब ईसाई बन जाये। मुझे पूरी उम्मीद है कि उनकी पत्नी (उषा) एक दिन उनकी आस्था के अनुसार कैथोलिक चर्च से प्रभावित होकर ईसाई धर्म अपना लेगी।”

US Vice President JD Vance Statement

जानकारी के अनुसार, अमेरिकी उप-राष्ट्रपति जे.डी वेंस ने वर्ष-2019 में (कैथोलिक) ईसाई धर्म अपनाया था, उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि “जब वे अपनी उषा वेंस से मिले तो वे उस समय वे खुद अपने आप को एक नास्तिक व्यक्ति मानते थे।” उन्होंने आगे कहा कि “मेरे बच्चे ईसाई धर्म के अनुसार ही पल रहे हैं और बढ़ रहे हैं, मेरे बच्चे एक ईसाई स्कूल में ही पढ़ते हैं।

 

उन्होंने कहा कि “अब अधिकांश रविवारों को उनकी पत्नी उषा मेरे साथ चर्च जाती हैं। यह बात मैं अब अपने क़रीबी 10 हज़ार दोस्तों के सामने कह रहा हूँ। अब क्या मैं उम्मीद कर सकता हूँ कि उनकी पत्नी उषा भी चर्च में वही चीज़ महसूस करें जो कि मैंने महसूस की है? हाँ मैं वास्तव में ऐसा चाहता हूँ कि मेरी पत्नी (उषा) भी उसी तरह से ईसाई धर्म में भरोसा करे जैसा मैं करता हूँ।”

 

उन्होंने ये भी कहा कि “यदि वह (उनकी पत्नी उषा) ऐसा नहीं करती है तो भी उन्हें कोई समस्या नहीं, क्योंकि आस्था एक स्वतंत्र इच्छा है, कोई समस्या नहीं है। जे.डी वेंस ने अपने भाषण में ‘आस्था’ को महत्वपूर्ण हिस्सा बनाते हुए कहा कि “मैं इस देश के लिये ईसाई मूल्यों को महत्वपूर्ण आधार मानने के लिये कोई माफ़ी नहीं माँगता। यदि कोई आपको ऐसा बता रहा है तो वह उसका तटस्थ दृष्टिकोण है। सम्भवतः वह आपको कोई एजेंडा बेचना चाहता है।”

US Vice President JD Vance Statement

उन्होंने कहा कि “मैं ईमानदार हूँ, मुझे लगता है कि इस देश (अमेरिका) का ईसाई आधार एक अच्छी चीज़ है।” बता दें कि अमेरिका के उपराष्ट्रपति वेंस का यह बयान H-1B वीज़ा को लेकर अमेरिका में बढ़ती बहस के बीच आया है। क्योंकि इसमें भारतीय समुदाय सबसे बड़ा लाभार्थी है। (US Vice President JD Vance Statement)

Source: indiatv

ये भी पढ़ें: ‘पुलिस 20 गोली मारकर लाती है और लिखवाती 1 है’, शामली में डॉक्टर के इस बयान से मचा हड़कम्प, लेकिन बाद में सफ़ाई देकर पल्ला झाड़ा

Related posts:
NMC New Guidelines: अब डॉक्टर नहीं कर पायेंगे 100% सफ़ल उपचार और 'बेस्ट डॉक्टर' जैसे दावे, NMC ने ऐसे विज्ञापनों और दावों पर लगाई रोक
Friday October 9, 2026
Delhi Blast Update: दिल्ली लाल क़िले के पास हुए ब्लास्ट में मारे गये लोग दिल्ली और आसपास के कईं प्रदेशों से हैं
Tuesday November 11, 2025
Dharmendra Death Fake News: अभिनेता धर्मेन्द्र की मौत की ख़बरों को परिवार ने बताया अफ़वाह, कहा धर्मेन्द्र ठीक हैं और हॉस्पिटल में उपचाराधीन हैं
Tuesday November 11, 2025
Vande Mataram Controversy: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वन्दे मातरम के निर्णय पर देवबन्दी उलेमा असहमत, कहा 'मुसलमान किसी देवी-देवता की स्तुति नहीं कर सकता...
Monday November 10, 2025
Mexico President News: मैक्सिको की राष्ट्रपति के साथ एक व्यक्ति ने बीच सड़क की छेड़छाड़, Kiss करने का भी किया प्रयास
Thursday November 6, 2025
Saharanpur Azaan Competition: सहारनपुर में पहली बार इस्लाहे मुआशरा सोसायटी के ज़ेरे एहतमाम हुई अज़ान प्रतियोगिता, यासीन बिन मुस्तक़ीम रहे प्रथम विजेता
Friday October 31, 2025
Ahmedabad Hospital Viral Video: सिविल हॉस्पिटल की डॉक्टर ने व्यक्ति को मारा थप्पड़, फ़िर कहा 'मैं आपके बच्चे का इलाज नहीं करुँगी': देखें Viral Video
Wednesday October 29, 2025
Raghvendra Pratap Viral Video: उत्तर प्रदेश: बीजेपी विधायक ने खुले मंच से हिन्दू लड़कों से किया 10 मुस्लिम लड़कियों के अपहरण करने का आह्वान, वायरल हुआ वीडिय...
Monday October 27, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *