Categories Breaking News Crime

Gorakhpur Crime: गोरखपुर में 2 नाबालिग भाइयों की गला काटकर हत्या, निःवस्त्र अवस्था में मुँह में कपड़े ठूँसे मिले

Gorakhpur Crime:

गोरखपुर: Gorakhpur Crime- यूपी के गोरखपुर में 2 नाबालिग ममेरे भाइयों की गला काटकर हत्या किये जाने की घटना से सनसनी फ़ैल गयी है। दोनों नाबालिगों के हाथ बँधे हुए थे और उनके मुँह में कपड़ा ठूसा हुआ था। शवों को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों भाइयों की पिटायी करने के बाद हत्या की गयी है।

Gorakhpur Crime

जानकारी के अनुसार, यह दिल दहलाने वाली घटना गोरखपुर के सहजनवाँ थानाक्षेत्र के गाँव भक्सा की है। बताया जा रहा है कि यें दोनों नाबालिग भाई गुरुवार को घर से बाहर खेलने गये थे, लेकिन जब शाम तक घर नहीं लौटे तो फ़िर खोजबीन की गयी लेकिन बच्चों का कोई पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों द्वारा पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी गयी। (Gorakhpur Crime)

अगले दिन शुक्रवार की सुबह गाँव के ही नज़दीक एक सरसों के खेत में अभिषेक और प्रिंस के शव पड़े मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों ही ममेरे भाइयों के हाथ बँधे हुए थे और दोनों को गलों को किसी धारदार हथियार से काटा हुआ था। दोनों के मुँह में कपड़ा ठूसा हुआ था और दोनों के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। (Gorakhpur Crime)

मृतकों में एक लड़का भक्सा निवासी अभिषेक और दूसरा लड़का चिलुआताल थानाक्षेत्र के नवापार निवासी प्रिंस कुमार है जो अपने ननिहाल आया हुआ था। जब मौक़े पर पहुँची पुलिस ने दोनों नाबालिग लड़कों के शवों को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवाना चाहा तो पुलिस को ग्रामीणों का ज़ोरदार विरोध का सामना पड़ा। (Gorakhpur Crime)

 बाद में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समझाने बुझाने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया गया। हालाँकि जानकारी के अनुसार अभी तक हत्या करने वालों और हत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस जाँच में जुटी है। घटना के सम्बंध में SSP गौरव ग्रोवर का कहना है कि जाँच की जा रही है, जल्द ही मामले का ख़ुलासा कर दिया जायेगा”

ये भी पढ़ें: सेना की हथियार फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत और कई गम्भीर रूप से घायल

हमारा व्हाट्सएप चैनल जॉइन करने हेतु इस लिंक पर क्लिक करें।

Related posts:
Qari Ishahq Gora Statement: क़ारी इसहाक़ गोरा ने कहा 'सोशल मीडिया पर एहतियात रखना ज़रूरी है, मुल्क की हिफ़ाज़त सबकी ज़िम्मेदारी
Wednesday November 12, 2025
Mahoba 3 Girls Died: यूपी के महोबा में 3 बहनों की कुएँ में गिरने से हुई मौत, सोमवार की शाम से थी लापता
Tuesday November 11, 2025
Obscenity on the Chennai Street: जब बाइक सवार सफ़ाई कर्मी महिला के सामने सड़क पर पैंट की ज़िप खोलकर करने लगा अश्लीलता, महिला सफ़ाईकर्मी ने झाड़ू से कर दी पिटा...
Tuesday November 11, 2025
Agra Crime: यूपी में गैंगरेप पीड़िता की पैरवी कर रहे वकील ने ही होटल के कमरे में रौंदी इज़्ज़त, पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर भेजा जेल
Sunday November 9, 2025
Muzaffarnagar Student Self Immolates: मुजफ्फरनगर में फ़ीस देने में असमर्थ छात्र ने कॉलेज के कैंपस में खुद को किया आग के हवाले, फीस न देने पर प्रिंसिपल ने 'क...
Saturday November 8, 2025
Muzaffarnagar Scooty Challan News: लोगों को सड़कों पर वाहन चलाना हुआ दुभर, मुज़फ़्फ़रनगर पुलिस ने स्कूटी का काटा 20 लाख 74 हज़ार रुपये का चालान
Saturday November 8, 2025
Meerut Crime: उफ़्फ़! क्या दौर आ गया, प्रेमियों के साथ मिलकर अपने पतियों को ही निपटाने लगी महिलाएं, मेरठ में 2 महिलाओं ने प्रेमियों से कराई पतियों की हत्या
Saturday November 8, 2025
Srinagar Police Raid Saharanpur: श्रीनगर पुलिस ने सहारनपुर से MBBS डॉक्टर अदील अहमद को जैश-ए-मोहम्मद के समर्थन में पोस्टर्स लगाने के आरोप में किया गिरफ़्तार
Friday November 7, 2025
Contents hide
1 Gorakhpur Crime: