Ordnance Factory Explosion: सेना की हथियार फैक्ट्री में भीषण धमाका, 8 की मौत और कई गम्भीर रूप से घायल

Ordnance Factory Explosion:

महाराष्ट्र: Ordnance Factory Explosion- महाराष्ट्र के पुलगांव स्थित सेना की एक हथियार फैक्ट्री में हुए भीषण धमाका होने की घटना में 8 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 7 लोग गम्भीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं। हालाँकि रेस्क्यू ऑपरेशन में 5 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। अभी भी फैक्ट्री के भीतर दर्जनभर लोग फँसे होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

Ordnance Factory Explosion

घटना की शुरुआती जाँच में पता चला है कि यह हादसा पुराने गोला बारूद को निष्क्रिय करते समय हुआ। धमाके के बाद फैक्ट्री के अन्दर आग लग गयी। और देखते ही देखते इस आग ने विकराल रूप लेकर कंपनी के कई हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया। (Ordnance Factory Explosion)

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिन्दे ने इस घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है, और घायलों के उपचार के लिये हर सम्भव सहायता का आश्वासन दिया है। उधर रक्षा मन्त्रालय और सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी इस घटना की निगरानी कर रहे हैं। हादसे में घायल लोगों को निकटवर्ती हॉस्पिटल्स में भर्ती कराया गया है। जहाँ पर उनका उपचार जारी है।

अन्य ख़बर पढ़ें-  NMC New Guidelines: अब डॉक्टर नहीं कर पायेंगे 100% सफ़ल उपचार और 'बेस्ट डॉक्टर' जैसे दावे, NMC ने ऐसे विज्ञापनों और दावों पर लगाई रोक

इस भीषण हादसे ने फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों पर बड़े सवाल खड़े कर दिये हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी घटनायें पहले भी हो चुकी हैं, लेकिन इस बार नुक़सान बहुत बड़ा हुआ है। (Ordnance Factory Explosion)

स्रोत: MH One News

ये भी पढ़ें: ट्रेन में आग लगने की अफ़वाह से 13 लोगों की मौत पर बड़ा ख़ुलासा, चाय वाले ने फ़ैलाई थी अफ़वाह

हमारा व्हाट्सएप चैनल जॉइन करने हेतु इस लिंक पर क्लिक करें।

Related posts:
NMC New Guidelines: अब डॉक्टर नहीं कर पायेंगे 100% सफ़ल उपचार और 'बेस्ट डॉक्टर' जैसे दावे, NMC ने ऐसे विज्ञापनों और दावों पर लगाई रोक
Friday October 9, 2026
Delhi Blast Update: दिल्ली लाल क़िले के पास हुए ब्लास्ट में मारे गये लोग दिल्ली और आसपास के कईं प्रदेशों से हैं
Tuesday November 11, 2025
Dharmendra Death Fake News: अभिनेता धर्मेन्द्र की मौत की ख़बरों को परिवार ने बताया अफ़वाह, कहा धर्मेन्द्र ठीक हैं और हॉस्पिटल में उपचाराधीन हैं
Tuesday November 11, 2025
Vande Mataram Controversy: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वन्दे मातरम के निर्णय पर देवबन्दी उलेमा असहमत, कहा 'मुसलमान किसी देवी-देवता की स्तुति नहीं कर सकता...
Monday November 10, 2025
Srinagar Police Raid Saharanpur: श्रीनगर पुलिस ने सहारनपुर से MBBS डॉक्टर अदील अहमद को जैश-ए-मोहम्मद के समर्थन में पोस्टर्स लगाने के आरोप में किया गिरफ़्तार
Friday November 7, 2025
US Vice President JD Vance Statement: अमेरिकी सेकंड लेडी हिन्दू धर्म छोड़कर ईसाई बनने जा रही है? उषा के पति और उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि 'मैं वास्त...
Friday October 31, 2025
Ahmedabad Hospital Viral Video: सिविल हॉस्पिटल की डॉक्टर ने व्यक्ति को मारा थप्पड़, फ़िर कहा 'मैं आपके बच्चे का इलाज नहीं करुँगी': देखें Viral Video
Wednesday October 29, 2025
UP New District News: उत्तर प्रदेश में बन सकता है कल्याण सिंह नगर नाम से एक और नया ज़िला, योगी सरकार ने माँगी रिपोर्ट
Tuesday October 28, 2025