Categories Crime India News

Mahakumbh 2025: ये कैसी आस्था और भक्ति कि बीमार बूढ़ी माँ को घर में बन्द करके बेटा चला गया कुंभ नहाने, प्लास्टिक खाने पर विवश हो गयी वृद्ध माँ

Mahakumbh 2025:

Mahakumbh 2025: आजकल देशभर से बड़ी संख्या में लोग पुण्य कमाने के लिये प्रयागराज में चल रहे महाकुम्भ में स्नान करने पहुँच रहे हैं। ऐसे ही पुण्य कमाने की लालसा में एक बेटा अपनी बूढ़ी माँ को घर में अकेले बन्द कर कुम्भ में स्नान करने चला गया। तीन दिनों बाद जब बूढ़ी माँ से भूख़ सहन नहीं हुई तो वह चीख़ने-चिल्लाने लगी। वृद्धा की आवाज़ सुनकर पड़ोसी वृद्धा के घर गये और घर के भीतर झाँककर देखा तो अन्दर का नज़ारा देखकर लोग हैरान रह गये। दरअसल भूख़ से बेहाल वृद्ध महिला प्लास्टिक को खाने का प्रयास कर रही थी।

Mahakumbh 2025

मीडिया रिपोर्ट्स में आज तक की रिपोर्ट के हवाले से बताया जा रहा है कि यह घटना झारखण्ड के रामगढ़ जनपद का है। जहाँ अरगड्डा सरका निवासी एक CCL कर्मचारी अपनी 65 वर्षीय बीमार माँ को घर में अकेली बन्द करके खुद अपनी पत्नी और बच्चों के साथ प्रयागराज कुम्भ में स्नान करने चला गया। जब कई दिन हो गये और वृद्धा भूख़ से बेहाल हो गयी तो उसने तड़पना और चिल्लाना शुरु कर दिया। पड़ोसी वृद्धा की चीखें सुनकर मौक़े पहुँचे और उन्होंने घर के अन्दर देखा कि भूख़ से बेहाल वृद्धा प्लास्टिक को खाने की कोशिश कर रही थी। (Mahakumbh 2025)

पड़ोसियों ने यह मंज़र देख इसकी जानकारी वृद्ध महिला की शादीशुदा बेटी और दूसरे रिश्तेदारों को दी। इसके बाद वृद्धा के रिश्तेदारों ने इस बात की जानकारी रामगढ़ पुलिस को दी। पुलिस ने मौक़े पर पहुँच स्थानीय लोगों की सहायता से वृद्ध महिला को घर से बाहर निकाला और उसे उपचार के लिये रामगढ़ सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।  (Mahakumbh 2025)

मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार, इस मामले पर रामगढ़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने बताया कि “इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने वृद्धा की शादीशुदा बेटी को बुलाकर घर का मेन गेट तोड़ा और वृद्ध महिला को बाहर निकालकर रामगढ़ सदर हॉस्पिटल भेजा गया। हालांकि पुलिस का कहना है कि यदि इस मामले में कोई शिकायत दर्ज करायी जाती है तो इस मामले आगे की क़ानूनी कार्यवाही की जायेगी। (Mahakumbh 2025)

समाचार स्रोत: asianetnews.com

ये भी पढ़ें: ग़ाज़ियाबाद शहर को बसाने वाले के वशंजों के घर की हुई कुर्की, पुलिस चप्पल और झाड़ू सहित सब सामान उठा ले गयी

व्हाट्सएप चैनल जॉइन करने हेतु इस लिंक पर क्लिक करें।

Related posts:
Delhi Blast Update: दिल्ली लाल क़िले के पास हुए ब्लास्ट में मारे गये लोग दिल्ली और आसपास के कईं प्रदेशों से हैं
Tuesday November 11, 2025
Obscenity on the Chennai Street: जब बाइक सवार सफ़ाई कर्मी महिला के सामने सड़क पर पैंट की ज़िप खोलकर करने लगा अश्लीलता, महिला सफ़ाईकर्मी ने झाड़ू से कर दी पिटा...
Tuesday November 11, 2025
Dharmendra Death Fake News: अभिनेता धर्मेन्द्र की मौत की ख़बरों को परिवार ने बताया अफ़वाह, कहा धर्मेन्द्र ठीक हैं और हॉस्पिटल में उपचाराधीन हैं
Tuesday November 11, 2025
Vande Mataram Controversy: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वन्दे मातरम के निर्णय पर देवबन्दी उलेमा असहमत, कहा 'मुसलमान किसी देवी-देवता की स्तुति नहीं कर सकता...
Monday November 10, 2025
Agra Crime: यूपी में गैंगरेप पीड़िता की पैरवी कर रहे वकील ने ही होटल के कमरे में रौंदी इज़्ज़त, पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर भेजा जेल
Sunday November 9, 2025
Meerut Crime: उफ़्फ़! क्या दौर आ गया, प्रेमियों के साथ मिलकर अपने पतियों को ही निपटाने लगी महिलाएं, मेरठ में 2 महिलाओं ने प्रेमियों से कराई पतियों की हत्या
Saturday November 8, 2025
Kanpur Nakkata News: 'साहब! गाँव में एक नककटा लोगों की नाक काट रहा है, लोग नाक बचा लेते हैं तो वह उनके अँगूठे चबा जाता है'-कानपुर डीएम से ग्रामीणों की शिका...
Sunday November 2, 2025
Saharanpur Azaan Competition: सहारनपुर में पहली बार इस्लाहे मुआशरा सोसायटी के ज़ेरे एहतमाम हुई अज़ान प्रतियोगिता, यासीन बिन मुस्तक़ीम रहे प्रथम विजेता
Friday October 31, 2025
Contents hide
1 Mahakumbh 2025: