Saharanpur Azaan Competition: अज़ान प्रतियोगिता में कुल 31 मदरसा छात्रों ने प्रतिभाग किया। जिनमें यासीन बिन मुस्तक़ीम ने प्रथम रहे। जबकि…
सहारनपुर: Saharanpur Azaan Competition- सहारनपुर में इस्लाहे मुआशरा सोसायटी के तत्वावधान में अज़ान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न मदरसों से आये मदरसा छात्रों ने प्रतिभाग किया। शहर के 62 फुटा रोड स्थित हैदराबाद पैलेस में आयोजित इस अज़ान प्रतियोगिता की शुरुआत क़ारी आफ़ताब साहब की तिलावत-ए-क़ुरआन व हाफ़िज़ अब्दुल अज़ीम की नात से हुई।

अज़ान प्रतियोगिता में कुल 31 मदरसा छात्रों ने प्रतिभाग किया। जिनमें यासीन बिन मुस्तक़ीम ने प्रथम रहे। जबकि अब्दुल्लाह बिन शकील ने द्वितीय, व उमैर बिन फैज़ान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस डॉरेर मौलाना इम्तियाज़ साहब ने ‘अज़ान की हक़ीक़त’ विषय पर भाषण दिया।
इस अजान प्रतियोगिता कार्यक्रम का संचालन ग्लोरियस स्कूल के शिक्षक शब्बर साहब ने किया। जबकि निगरानी में मूजाहिद सर, वजाहत सर और अमजद सर शामिल रहे। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौलाना फ़ुज़ैल साहब रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मास्टर अब्दुस्सत्तार साहब ने की।
कार्यक्रम का समापन मुफ़्ती सादिक़ मज़ाहिरी द्वारा कराई गयी दुआ से हुआ। इस अवसर सभी विजयी छात्रों को प्रशस्ति-पत्र वितरित किये गये। कार्यक्रम को सफ़ल बनाने के लिये मौलाना हारिस ने सभी आगंतुकों और सहयोगियों का शुक्रिया अदा किया। (Saharanpur Azaan Competition)

1 comment
Been following this site for a while and the experience just keeps getting better. Live dealer tables run smoothly and the sportsbook covers all the major leagues I follow. Always feel welcome as a regular player. Explore bet635casino