Categories India News Political

Moradabad News: ‘अगर मेरा दिमाग़ सटक गया तो सब पर बुलडोज़र चलवा दूँगा’..हड़ताल पर बैठे व्यापारियों को भाजपा मेयर ने दी धमकी

Moradabad News:

मुरादाबाद: Moradabad News- मुरादाबाद नगर निगम द्वारा अचानक दुकानों का किराया बढ़ाने के के विरोध में यहाँ व्यापारियों ने अपनी दुकानें अनिश्चित काल के लिये बन्द कर दी थी। बीते गुरुवार को नगर निगम के विरुद्ध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन करना व्यपारियों को तब भारी पड़ गया, जब बीते शुक्रवार को सुबह लगभग 7:30am (साढ़े सात) बजे नगर निगम ने एक दुकान सील कर दी थी।

Moradabad News

जिसके बाद व्यापारी नाराज़ होकर सड़क पर धरना देकर बैठ गये थे। व्यापरियों कि इस लड़ाई में नगर विधायक साथ खडे नज़र आ रहे हैं। साथ ही मेयर के द्वारा बोर्ड कि मीटिंग में किराया बढ़ाने के प्रस्ताव को व्यपारियों के हित में नहीं बताया। उन्होंने साफ़ शब्दों में कहा कि अगर व्यापारियों का दिमाग़ हट गया तो क्या होगा ? (Moradabad News)

दरअसल मुरादाबाद नगर निगम की बोर्ड की मीटिंग में यह निर्णय लिया गया की शहर में जो नगर निगम की 450 दुकाने हैं उनका किराया बढ़ाया जायेगा। जिसके बाद नगर निगम ने सभी दुकानदारों को नोटिस भी भेज दिया। नगर निगम के द्वारा किराये बढ़ाये जाने के विरोध में बीते गुरुवार को सभी 52 दुकानदारों ने नगर निगम के विरुद्ध धरना प्रदर्शन किया।

बीते शुक्रवार की सुबह लगभग साढ़े सात बजे नगर निगम की टीम बुध बाज़ार पहुँच गयी और एक दुकान प्रकाश बेकरी को सील कर दिया था। व्यपारियों ने नगर निगम के अधिकारियो से बात करनी चाही तो किसी भी अधिकारी ने व्यपारियों को संतुष्टि भरा जबाब नहीं दिया। (Moradabad News)

व्यापारियों की लड़ाई यह भाजपा विधायक और मेयर के बीच आयी। वहीं जब व्यपारियों ने मेयर विनोद अग्रवाल से संपर्क किया तो वहाँ से भी उन्हें निराशा हाथ लगी। विधानसभा सत्र चलने की वजह से नगर विधायक लखनऊ में थे, जब उनको यह जानकारी मिली तो उन्होंने वापस आने के बाद नगर निगम के अधिकारियों से बात कर समस्या का हल निकालने की बात कही।

बीते शनिवार लखनऊ से लौटने के बाद रात में ही विधायक रितेश गुप्ता नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल से मुलाक़ात की। नगर आयुक्त ने बताया की यह नियम हमने लागू नहीं किया बल्कि जनवरी में नगर निगम की बोर्ड की मीटिंग में मेयर विनोद अग्रवाल यह प्रस्ताव लेकर आये और यह प्रस्ताव मीटिंग में पास करवाया। (Moradabad News)

आज रितेश गुप्ता ने एक बार फ़िर अधिकारियों से बात की व्यापारियों की समस्या को सुलझा दिया गया, लेकिन व्यापारियों की यह लड़ायी विधायक और मेयर के बीच आ गयी। इस लड़ाई में रितेश गुप्ता व्यपारियों की समस्या को सुलझाकार जीत हासिल की। व्यापारियों की समस्या को लेकर कल रात से लगातार व्यापारियों से बात कर समस्या का समाधान निकालने वाले विधायक रितेश गुप्ता ने व्यापारियों की मीटिंग में कहा की व्यापारियों को 4 दिन से अपनी दुकाने बन्द करनी पड़ी, यह बहुत दुःखद हैं। (Moradabad News)

नगर निगम द्वारा किराया बढ़ाना और जब एक बार रिनुवल की फ़ीस लेने के बाद दुबारा से फ़ीस लेना ग़लत हैं। साथ ही व्यापारी की दुकान सील करना। इन सभी मुद्दों पर बात हो गयी हैं। किराया जो नगर निगम तय करेगा वह देना होगा साथ ही रेनुवल के नाम पर अब कोई फ़ीस नहीं देनी होगी। साथ ही सील की गयी दुकान सील हटायी जायेगी। (Moradabad News)

वहीं रितेश गुप्ता ने मेयर को चेतावनी देते हुए कहा कि “कुछ व्यापारी बता रहे थे कि मेयर साहब से मिले तो उन्होंने कहा की अगर मेरा दिमाग़ खराब हो गया तो सब दुकानों पर बुलडोज़र चला दिया जायेगा। तो मेयर साहब यह सही बात नहीं हैं, उन्होंने कहा कि “अगर व्यापारियों का दिमाग़ ख़राब हो गया तो क्या होगा? क्योंकि इन्हीं व्यपारियों और शहर की जनता की वजह से मैं विधायक हूँ, आप मेयर हो और देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार हैं।

समाचार स्रोत: Punjabkesari (नों एडिटेड)

ये भी पढ़ें: कुंभ में स्नान कर रही महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियोज़ बनाकर बेचने वाले 3 आरोपी अरेस्ट

व्हाट्सएप चैनल जॉइन करने हेतु इस लिंक पर क्लिक करें।

Related posts:
NMC New Guidelines: अब डॉक्टर नहीं कर पायेंगे 100% सफ़ल उपचार और 'बेस्ट डॉक्टर' जैसे दावे, NMC ने ऐसे विज्ञापनों और दावों पर लगाई रोक
Friday October 9, 2026
लखनऊ में होमगार्ड ने पत्नी और बेटी की गला घोटकर की हत्या, इसके बाद खुद ही पुलिस को सूचना​ दी
Friday October 9, 2026
Mahoba 3 Girls Died: यूपी के महोबा में 3 बहनों की कुएँ में गिरने से हुई मौत, सोमवार की शाम से थी लापता
Tuesday November 11, 2025
Delhi Blast Update: दिल्ली लाल क़िले के पास हुए ब्लास्ट में मारे गये लोग दिल्ली और आसपास के कईं प्रदेशों से हैं
Tuesday November 11, 2025
Dharmendra Death Fake News: अभिनेता धर्मेन्द्र की मौत की ख़बरों को परिवार ने बताया अफ़वाह, कहा धर्मेन्द्र ठीक हैं और हॉस्पिटल में उपचाराधीन हैं
Tuesday November 11, 2025
Vande Mataram Controversy: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वन्दे मातरम के निर्णय पर देवबन्दी उलेमा असहमत, कहा 'मुसलमान किसी देवी-देवता की स्तुति नहीं कर सकता...
Monday November 10, 2025
Agra Crime: यूपी में गैंगरेप पीड़िता की पैरवी कर रहे वकील ने ही होटल के कमरे में रौंदी इज़्ज़त, पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर भेजा जेल
Sunday November 9, 2025
Muzaffarnagar Student Self Immolates: मुजफ्फरनगर में फ़ीस देने में असमर्थ छात्र ने कॉलेज के कैंपस में खुद को किया आग के हवाले, फीस न देने पर प्रिंसिपल ने 'क...
Saturday November 8, 2025