Portugal Train Accident: पुर्तगाल में भीषण ट्रेन हादसा, 15 लोगों की मौत और 18 लोग घायल, केबल तार टूटने से हुआ यह भीषण हादसा

Portugal Train Accident: पुर्तगाल में भीषण ट्रेन हादसा, 15 लोगों की मौत और 18 लोग घायल, केबल तार टूटने से हुआ यह भीषण हादसा

विदेश समाचार/ पुर्तगाल: Portugal Train Accident- पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में एक भयावह ट्रेन हादसा हुआ है, जिसमें 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 18 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।  लिस्बन में शाम करीब 6 बजे एक केबल कार (जिसे फनिक्यूलर कहते हैं) पटरी से उतर गई। यह केबल कार सड़कों पर बनी रेल पटरी पर चलती है। हादसा तब हुआ जब इस केबल कार का एक मुख्य केबल तार अचानक टूट गया। तार टूटने से कार का संतुलन बिगड़ गया और वह पटरी से उतरकर पहले तो पलटी और फिर एक इमारत से जा टकराई।

Portugal Train Accident

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि केबल कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मदद के लिए पहुंचे। पुलिस और आपातकालीन सेवाएं भी मौके पर पहुंचीं। पुलिस की जांच में साफ हो गया है कि हादसा केबल तार टूटने के कारण हुआ। यह केबल कार लिस्बन के एलेवेडोर दा ग्लोरिया रूट पर चल रही थी। दिलचस्प बात यह है कि यह केबल रेलवे लगभग 100 साल पुराना है, जिसे साल 1885 में बनाया गया था। (Portugal Train Accident)

अन्य ख़बर पढ़ें-  Mexico President News: मैक्सिको की राष्ट्रपति के साथ एक व्यक्ति ने बीच सड़क की छेड़छाड़, Kiss करने का भी किया प्रयास

हादसे में मारे गए लोगों में पुर्तगाल के स्थानीय नागरिक और विदेशी पर्यटक दोनों शामिल हैं। पुर्तगाल के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रमुख टियागो ऑगस्टो ने बताया कि खुशकिस्मती से मृतकों में कोई बच्चा शामिल नहीं है। यह लिस्बन की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित परिवहन सेवा है। यह लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का एक अहम हिस्सा है।
हर केबल कार (ट्राम) में 42 यात्री बैठ सकते हैं। इसका संचालन लिस्बन के सार्वजनिक परिवहन ऑपरेटर कैरिस और उनकी कंपनी द्वारा किया जाता है। (Portugal Train Accident)

हादसे के बाद पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने ट्रेन के मलबे को भी अपने कब्जे में ले लिया है ताकि आगे की जांच की जा सके। यह हादसा पुर्तगाल के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि यह केबल कार सिस्टम न केवल परिवहन का साधन है, बल्कि लिस्बन की एक पहचान भी है। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या इतनी पुरानी प्रणाली को सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त कदम उठाए जा रहे थे।
(Portugal Train Accident)

ये भी पढ़ें: दिल्ली में 3 लाशें मिलने से फ़ैली सनसनी, मृतकों में 2 पुरुष और 1 महिला शामिल, नहीं हुई किसी की पहचान

Related posts:
Mexico President News: मैक्सिको की राष्ट्रपति के साथ एक व्यक्ति ने बीच सड़क की छेड़छाड़, Kiss करने का भी किया प्रयास
Thursday November 6, 2025
US Vice President JD Vance Statement: अमेरिकी सेकंड लेडी हिन्दू धर्म छोड़कर ईसाई बनने जा रही है? उषा के पति और उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि 'मैं वास्त...
Friday October 31, 2025
Kurnool Bus Fire: देश में फ़िर हुआ एक बड़ा बस अग्निकांड, 40 यात्रियों को ले जा रही वॉल्वो बस में लगी भीषण आग, 20 यात्रियों की मौत
Friday October 24, 2025
Canadian Woman Pilot Dies In India: हिमाचल की त्रियुण्ड पहाड़ियों में लापता कनाडियन महिला पायलट की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन में हेलीकॉप्टर से निकाला गया शव
Tuesday October 21, 2025
US Threatens India With Tariff: अमेरिका की भारत को फ़िर धमकी, कहा 'इतना टैरिफ़ लगाउँगा कि चुकाना हो जायेगा मुश्किल
Monday October 20, 2025
Dhaka Fire News: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में गारमेंट फैक्ट्री और केमिकल वेयरहाउस में लगी भयंकर आग में 16 लोगों की मौत
Wednesday October 15, 2025
Jaisalmer Bus Fire: राजस्थान के जैसलमेर में बस में लगी भयंकर आग में जलकर 20 यात्रियों की मौत और 16 गम्भीर
Wednesday October 15, 2025
Texas Plane Crash: उड़ता विमान आसमान से ट्रकों पर आ गिरा, विमान और ट्रक बने आग के गोले, कईं लीगों की मौत
Monday October 13, 2025