Categories Religion India News

Juna Akhada News: नाबालिग लड़की को साध्वी बनाने वाले महन्त कौशल गिरि जूना अखाड़े से निष्कासित, बालिका को भेजा गया घर

Juna Akhada News: नाबालिग लड़की को साध्वी बनाने वाले महन्त कौशल गिरि जूना अखाड़े से निष्कासित, बालिका को भेजा गया घर

प्रयागराज: Juna Akhada News- एक बड़ी ख़बर महाकुम्भ से जुड़ी हुई सामने आयी है जहाँ महाकुंभ के प्रथम स्नान से पूर्व ही आगरा की एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की को साध्वी बनाकर दान के रूप में पेश किया गया। लड़की को दान के रूप में प्राप्त करने वाले जूना अखाड़े के महन्त कौशल गिरि को अब 7 वर्ष के लिये अखाड़े से निष्कासित कर दिया गया है।

Juna Akhada News

मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार, शुक्रवार को रमता पंच की उपस्थिति में जूना अखाड़े के शीर्ष पदाधिकारियों की एक पंचायत में लड़की को दान के रूप में अस्वीकार करते हुए महन्त कौशल गिरी को 7 वर्ष के लिये अखाड़े से निष्कासित करने का यह निर्णय लिया गया। वहीं पंचायत द्वारा साध्वी बनायी गयी नाबालिग लड़की को उसके घर भेजा दिया गया है।

विदित हो कि इस महाकुंभ के दौरान जूना अखाड़े के महन्त  कौशल गिरि ने आगरा निवासी एक परिवार की 13 वर्षीय नाबालिग बेटी को दान के रूप में प्राप्त करने का दावा करते हुए बच्ची को साध्वी बना लिया था। यह नाबालिग लड़की जूना अखाड़े में बालिका साध्वी की वेशभूषा में भी नज़र आयी थी। (Juna Akhada News)

तब बताया जा रहा था कि लड़की को संन्यासिनी की दीक्षा दिलाने के बाद महाकुंभ में धर्म ध्वजा पर संस्कार कराया जायेगा। इसके बाद परम्परा के अनुसार बालिका के जीते जी पिण्डदान कराने की भी घोषणा की गयी थी। महन्त कौशल गिरि का कहना था कि इसके बाद लड़की सांसारिक जीवन त्याग कर पूरी तरह से संन्यासिनी जीवन में प्रवेश कर लेगी, और उसका नाम साध्वी गौरी रखा जायेगा। (Juna Akhada News)

ये भी पढ़ें: शाहजहाँपुर में चाइनीज़ मांझे से कटी सिपाही की गर्दन, तड़प तड़प कर हुई मौत

हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें।

Related posts:
Delhi Blast Update: दिल्ली लाल क़िले के पास हुए ब्लास्ट में मारे गये लोग दिल्ली और आसपास के कईं प्रदेशों से हैं
Tuesday November 11, 2025
Dharmendra Death Fake News: अभिनेता धर्मेन्द्र की मौत की ख़बरों को परिवार ने बताया अफ़वाह, कहा धर्मेन्द्र ठीक हैं और हॉस्पिटल में उपचाराधीन हैं
Tuesday November 11, 2025
Vande Mataram Controversy: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वन्दे मातरम के निर्णय पर देवबन्दी उलेमा असहमत, कहा 'मुसलमान किसी देवी-देवता की स्तुति नहीं कर सकता...
Monday November 10, 2025
Saharanpur Azaan Competition: सहारनपुर में पहली बार इस्लाहे मुआशरा सोसायटी के ज़ेरे एहतमाम हुई अज़ान प्रतियोगिता, यासीन बिन मुस्तक़ीम रहे प्रथम विजेता
Friday October 31, 2025
US Vice President JD Vance Statement: अमेरिकी सेकंड लेडी हिन्दू धर्म छोड़कर ईसाई बनने जा रही है? उषा के पति और उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि 'मैं वास्त...
Friday October 31, 2025
Ahmedabad Hospital Viral Video: सिविल हॉस्पिटल की डॉक्टर ने व्यक्ति को मारा थप्पड़, फ़िर कहा 'मैं आपके बच्चे का इलाज नहीं करुँगी': देखें Viral Video
Wednesday October 29, 2025
Raghvendra Pratap Viral Video: उत्तर प्रदेश: बीजेपी विधायक ने खुले मंच से हिन्दू लड़कों से किया 10 मुस्लिम लड़कियों के अपहरण करने का आह्वान, वायरल हुआ वीडिय...
Monday October 27, 2025
Kurnool Bus Fire: देश में फ़िर हुआ एक बड़ा बस अग्निकांड, 40 यात्रियों को ले जा रही वॉल्वो बस में लगी भीषण आग, 20 यात्रियों की मौत
Friday October 24, 2025
Contents hide
1 Juna Akhada News: नाबालिग लड़की को साध्वी बनाने वाले महन्त कौशल गिरि जूना अखाड़े से निष्कासित, बालिका को भेजा गया घर