Categories Crime India News

Nepal Ellegal Kidney Racket- सौ नेपाली नागरिकों की किडनी निकालने वाले बड़े रैकेट का भांडाफोड़, 5 गिरफ़्तार

Nepal Ellegal Kidney Racket- सौ नेपाली नागरिकों की किडनी निकालने वाले बड़े रैकेट का भांडाफोड़, 5 लोग हुए गिरफ़्तार

काठमांडू: Nepal Ellegal Kidney Racket- एक बड़ी ख़बर नेपाल से, जहाँ पुलिस ने एक ऐसे बड़े अवैध किडनी रैकेट का भंडाफोड़ किया है जो नेपाली नागरिकों को दिल्ली भेजकर किडनी निकालने का अवैध गोरखधंधा चलाता आ रहा था। इस मामले में काठमांडू पुलिस ने रैकेट के सरगना श्याम कृष्ण भंडारी सहित 5 लोगों को अरेस्ट किया है।

Nepal Ellegal Kidney Racket

यह अवैध किडनी निकालने वाला रैकेट पिछले 5 वर्षों से चला आ रहा था और इस रैकेट ने 100 से अधिक नेपालियों को अपना शिकार बना चुका है। नेपाल पुलिस के मानव तस्करी निरोधक ब्यूरो ने इस मामले की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस रैकेट का सरगना 38 वर्षीय श्याम कृष्ण भंडारी था जिसे शनिवार को उसके साथी के साथ अरेस्ट किया गया। इससे पहले 3 अन्य लोगों को भी पकड़ा जा चुका था। (Nepal Ellegal Kidney Racket)

मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार, इन सभी की अरेस्टिंग काठमांडू व दिल्ली के बीच चलने वाले इस रैकेट की जाँच के दौरान हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी श्याम कृष्ण भंडारी व उसका साथी नेपाल के अलग अलग ग्रामीण क्षेत्रों से भोले भाले लोगों को बहला फुसलाकर दिल्ली भेजते थे और दिल्ली में निजी हॉस्पिटल्स में इन नेपाली लोगों की किडनी निकाल ली जाती थी। (Nepal Ellegal Kidney Racket)

पुलिस की जाँच पड़ताल में यह भी सामने आया है कि आरोपी श्याम कृष्ण भंडारी किडनी बेचने के एवज में नेपाली नागरिकों को 6-6 लाख नेपाली रुपये देने का वायदा करता था, और वह भारत में इस रैकेट को चलाने के लिये भारतीय आधार कार्ड का भी प्रयोग कर रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार, अब इस जघन्य अपराध में शामिल लोगों के विरुद्ध मानव तस्करी विरोधी अधिनियम के अन्तर्गत केस दर्ज कर लिया गया है। (Nepal Ellegal Kidney Racket)

Source: punjabkesari.in/ ABP-Live (English)

ये भी पढ़ें: तीन करोड़ रुपये की स्मैक के साथ पकड़े गये यूपी पुलिस के 2 सिपाही, पुलिस महकमे में मचा हड़कम्प

Related posts:
NMC New Guidelines: अब डॉक्टर नहीं कर पायेंगे 100% सफ़ल उपचार और 'बेस्ट डॉक्टर' जैसे दावे, NMC ने ऐसे विज्ञापनों और दावों पर लगाई रोक
Friday October 9, 2026
लखनऊ में होमगार्ड ने पत्नी और बेटी की गला घोटकर की हत्या, इसके बाद खुद ही पुलिस को सूचना​ दी
Friday October 9, 2026
Delhi Blast Update: दिल्ली लाल क़िले के पास हुए ब्लास्ट में मारे गये लोग दिल्ली और आसपास के कईं प्रदेशों से हैं
Tuesday November 11, 2025
Obscenity on the Chennai Street: जब बाइक सवार सफ़ाई कर्मी महिला के सामने सड़क पर पैंट की ज़िप खोलकर करने लगा अश्लीलता, महिला सफ़ाईकर्मी ने झाड़ू से कर दी पिटा...
Tuesday November 11, 2025
Dharmendra Death Fake News: अभिनेता धर्मेन्द्र की मौत की ख़बरों को परिवार ने बताया अफ़वाह, कहा धर्मेन्द्र ठीक हैं और हॉस्पिटल में उपचाराधीन हैं
Tuesday November 11, 2025
Vande Mataram Controversy: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वन्दे मातरम के निर्णय पर देवबन्दी उलेमा असहमत, कहा 'मुसलमान किसी देवी-देवता की स्तुति नहीं कर सकता...
Monday November 10, 2025
Agra Crime: यूपी में गैंगरेप पीड़िता की पैरवी कर रहे वकील ने ही होटल के कमरे में रौंदी इज़्ज़त, पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर भेजा जेल
Sunday November 9, 2025
Meerut Crime: उफ़्फ़! क्या दौर आ गया, प्रेमियों के साथ मिलकर अपने पतियों को ही निपटाने लगी महिलाएं, मेरठ में 2 महिलाओं ने प्रेमियों से कराई पतियों की हत्या
Saturday November 8, 2025