Portugal Train Accident: पुर्तगाल में भीषण ट्रेन हादसा, 15 लोगों की मौत और 18 लोग घायल, केबल तार टूटने से हुआ यह भीषण हादसा
Portugal Train Accident: पुर्तगाल में भीषण ट्रेन हादसा, 15 लोगों की मौत और 18 लोग घायल, केबल तार टूटने से हुआ यह भीषण हादसा
विदेश समाचार/ पुर्तगाल: Portugal Train Accident- पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में एक भयावह ट्रेन हादसा हुआ है, जिसमें 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 18 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। लिस्बन में शाम करीब 6 बजे एक केबल कार (जिसे फनिक्यूलर कहते हैं) पटरी से उतर गई। यह केबल कार सड़कों पर बनी रेल पटरी पर चलती है। हादसा तब हुआ जब इस केबल कार का एक मुख्य केबल तार अचानक टूट गया। तार टूटने से कार का संतुलन बिगड़ गया और वह पटरी से उतरकर पहले तो पलटी और फिर एक इमारत से जा टकराई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि केबल कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मदद के लिए पहुंचे। पुलिस और आपातकालीन सेवाएं भी मौके पर पहुंचीं। पुलिस की जांच में साफ हो गया है कि हादसा केबल तार टूटने के कारण हुआ। यह केबल कार लिस्बन के एलेवेडोर दा ग्लोरिया रूट पर चल रही थी। दिलचस्प बात यह है कि यह केबल रेलवे लगभग 100 साल पुराना है, जिसे साल 1885 में बनाया गया था। (Portugal Train Accident)
हादसे में मारे गए लोगों में पुर्तगाल के स्थानीय नागरिक और विदेशी पर्यटक दोनों शामिल हैं। पुर्तगाल के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रमुख टियागो ऑगस्टो ने बताया कि खुशकिस्मती से मृतकों में कोई बच्चा शामिल नहीं है। यह लिस्बन की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित परिवहन सेवा है। यह लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का एक अहम हिस्सा है।
हर केबल कार (ट्राम) में 42 यात्री बैठ सकते हैं। इसका संचालन लिस्बन के सार्वजनिक परिवहन ऑपरेटर कैरिस और उनकी कंपनी द्वारा किया जाता है। (Portugal Train Accident)
हादसे के बाद पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने ट्रेन के मलबे को भी अपने कब्जे में ले लिया है ताकि आगे की जांच की जा सके। यह हादसा पुर्तगाल के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि यह केबल कार सिस्टम न केवल परिवहन का साधन है, बल्कि लिस्बन की एक पहचान भी है। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या इतनी पुरानी प्रणाली को सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त कदम उठाए जा रहे थे।
(Portugal Train Accident)
ये भी पढ़ें: दिल्ली में 3 लाशें मिलने से फ़ैली सनसनी, मृतकों में 2 पुरुष और 1 महिला शामिल, नहीं हुई किसी की पहचान
Related posts:
Nepal Ellegal Kidney Racket- सौ नेपाली नागरिकों की किडनी निकालने वाले बड़े रैकेट का भांडाफोड़, 5 लोग हुए गिरफ़्तार
Nepal PM KP Oli Resigns: इस्तीफ़ा दे देश छोड़कर भागे नेपाल के पीएम केपी ओली, शेख़ हसीना की तरह सेना के चॉपर से उड़ान भरकर फ़रार
Tuesday September 9, 2025Kartalkaya Ski Resort Fire: तुर्किये के एक रिसॉर्ट में भीषण आग लगने की घटना में 10 लोगों की मौत और 32 घायल
Nepal Social Media Ban Issue: पड़ोसी देश नेपाल में 16 मौतों के बाद फ़िर हुई सोशल मीडिया शुरु, आर्मी की फ़ायरिंग में 200 प्रदर्शनकारी घायल
Monday September 8, 2025