Mexico President News: इस दुर्लभ घटना पर राष्ट्रपति ‘क्लाउडिया शेनबॉम’ ने नाराज़गी व्यक्त करते हुए कहा कि “जब एक राष्ट्रपति के साथ ऐसा हो सकता है, तो देश की आम युवतियों और महिलाओं का क्या होगा?…..
Mexico President News- एक बड़ी ख़बर मेक्सिको से, जहाँ वहाँ की राष्ट्रपति ‘क्लाउडिया शेनबॉम’ के साथ मेक्सिको की ही राजधानी में चलते समय एक व्यक्ति द्वारा छेड़छाड़ की घटना को अन्जाम दे दिया गया। इस दौरान आरोपी ने ‘क्लाउडिया शेनबॉम’ को Kiss भी करने का प्रयास किया। यह शर्मनाक और हैरान कर देने वाली घटना उस समय हुई जब राष्ट्रपति ‘क्लाउडिया शेनबॉम’ नेशनल पैलेस से एजुकेशन मिनिस्ट्री तक पैदल जा रही थी।

सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति राष्ट्रपति के बिल्कुल नज़दीक आकर Kiss करने का प्रयास करता हुआ नज़र आ रहा है, और वह व्यक्ति ‘क्लाउडिया शेनबॉम’ के शरीर को हाथों से छू रहा है। इस दौरान राष्ट्रपति ‘क्लाउडिया शेनबॉम’ ने धीरे से उस व्यक्ति के हाथ हटाये और एक कठोर मुस्कान के साथ मुड़कर कहा कि चिन्ता मत करो।
हालांकि इस दुर्लभ घटना पर राष्ट्रपति ‘क्लाउडिया शेनबॉम’ ने नाराज़गी व्यक्त करते हुए कहा कि “जब एक राष्ट्रपति के साथ ऐसा हो सकता है, तो देश की आम युवतियों और महिलाओं का क्या होगा?” ‘क्लाउडिया शेनबॉम’ ने कहा कि ऐसे किसी भी पुरुष को महिलाओं की निजि सीमा लाँघने का कोई अधिकार नहीं है।” राष्ट्रपति ‘क्लाउडिया शेनबॉम’ ने अपने साथ हुई इस शर्मनाक और सनसनीख़ेज़ घटना को देश भर की महिलाओं पर हमला बताते हुए आरोपी के विरुद्ध मुक़दमा दर्ज करा दिया गया है।
मेक्सिको पुलिस ने भी इस घटना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी व्यक्ति को अरेस्ट भी कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इस घटना के समय आरोपी व्यक्ति नशे में धुत्त था। बता दें कि 63 वर्षीय ‘क्लाउडिया शेनबॉम’ मेक्सिको की पहली महिला राष्ट्रपति हैं। और वे वर्ष- 2024 से देश की सम्भाल रही हैं। राष्ट्रपति पद के अलावा ‘क्लाउडिया शेनबॉम’ एक ऊर्जा और जलवायु परिवर्तन वैज्ञानिक व एक शिक्षाविद हैं।
Source: webdunia

