लखनऊ: लखनऊ के कृष्णानगर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई. भोला खेड़ा में पीएसी में तैनात होमगार्ड रविंदर पर अपनी पत्नी श्यामदुलारी और 32 वर्षीय तलाकशुदा बेटी पूजा की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप है. एक ही घर में मां बेटी की हत्या की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया. वारदात के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लखनऊ के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र के भोला खेड़ा स्थित घर में श्यामदुलारी और उनकी बेटी पूजा के शव मिले, दोनों ही की गला कसकर हत्या किये जाने की बात सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स में हत्या का कारण पारिवारिक कलह बतायी जा रही है। हालांकि पुलिस इस वारदात के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी हुई है।
इस दोहरे हत्याकाण्ड में चौंकाने वाली बात यह है कि वारदात के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को इसकी जानकारी दी, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की गहनता से जांच करनी शुरु कर दी है। पुलिस द्वारा आरोपी होमगार्ड रविन्द्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस घटनास्थल की जांच कर रही है. डीसीपी मोहम्मद मुहस्ताक के अनुसार, मांबेटी की हत्या किन परिस्थितियों में हुई, परिवार में किस बात को लेकर विवाद था और वारदात में किन परिस्थितियों की भूमिका रही, इन सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
Source: विविध मीडिया स्रोत
