Madani Masjid Case: ‘मदनी मस्जिद’ पर बुलडोज़र कार्यवाही के ज़िम्मेदार प्रदेश के अधिकारियों को सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया अवमानना नोटिस

Madani Masjid Case:

नई दिल्ली: Madani Masjid Case: यूपी के कुशीनगर की मदनी मस्जिद पर की गयी बुलडोज़र कार्यवाही के विरुद्ध दाख़िल की गयी याचिका पर आज सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने मस्जिद पर बुलडोज़र चलाने के ज़िम्मेदार अधिकारियों को अवमानना का नोटिस जारी किया है।

Madani Masjid Case

माननीय सुप्रीम कोर्ट ने अधिकारियों से 2 सप्ताह में जवाब देने के लिये कहा है। साथ ही सुप्रीम अदालत ने पूछा कि “क्यों न ज़िम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध अवमानना की कार्यवाही की जाये? सुप्रीम कोर्ट याचिका की सुनवायी के दौरान कहा कि “उसके अगले आदेश तक कोई भी तोड़फोड़ की कार्यवाही नहीं होगी।” (Madani Masjid Case)

बता दें कि कुशीनगर की मदनी मस्जिद गिराये जाने के लिये उत्तरदायी उत्तर प्रदेश के अधिकारियों के विरुद्ध सुप्रीम कोर्ट में एक अवमानना याचिका दाखिल की गयी थी। इस याचिका मे आरोप लगाया गया है कि कुशीनगर की मस्जिद पर बुलडोज़र चलाकर ज़िम्मेदार अधिकारियों ने 13 नवम्बर- 2024 के सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का उल्लंघन किया है। (Madani Masjid Case)

विदित हो कि नवम्बर-2024 के निर्णय में माननीय सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सूचना और सुनवायी का अवसर दिये बिना पूरे देश में तोड़फोड़ की किसी भी कार्यवाही पर रोक लगायी थी।

स्रोत: Times Now Hindi

ये भी पढ़ें: दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में लोग मर रहे थे और जेबें कट रही थी, इंसानों के साथ इंसानियत की मौत

व्हाट्सएप चैनल जॉइन करने हेतु इस लिंक पर क्लिक करें।

Related posts:
Delhi Blast Update: दिल्ली लाल क़िले के पास हुए ब्लास्ट में मारे गये लोग दिल्ली और आसपास के कईं प्रदेशों से हैं
Tuesday November 11, 2025
Dharmendra Death Fake News: अभिनेता धर्मेन्द्र की मौत की ख़बरों को परिवार ने बताया अफ़वाह, कहा धर्मेन्द्र ठीक हैं और हॉस्पिटल में उपचाराधीन हैं
Tuesday November 11, 2025
Vande Mataram Controversy: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वन्दे मातरम के निर्णय पर देवबन्दी उलेमा असहमत, कहा 'मुसलमान किसी देवी-देवता की स्तुति नहीं कर सकता...
Monday November 10, 2025
Saharanpur Azaan Competition: सहारनपुर में पहली बार इस्लाहे मुआशरा सोसायटी के ज़ेरे एहतमाम हुई अज़ान प्रतियोगिता, यासीन बिन मुस्तक़ीम रहे प्रथम विजेता
Friday October 31, 2025
US Vice President JD Vance Statement: अमेरिकी सेकंड लेडी हिन्दू धर्म छोड़कर ईसाई बनने जा रही है? उषा के पति और उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि 'मैं वास्त...
Friday October 31, 2025
Ahmedabad Hospital Viral Video: सिविल हॉस्पिटल की डॉक्टर ने व्यक्ति को मारा थप्पड़, फ़िर कहा 'मैं आपके बच्चे का इलाज नहीं करुँगी': देखें Viral Video
Wednesday October 29, 2025
Raghvendra Pratap Viral Video: उत्तर प्रदेश: बीजेपी विधायक ने खुले मंच से हिन्दू लड़कों से किया 10 मुस्लिम लड़कियों के अपहरण करने का आह्वान, वायरल हुआ वीडिय...
Monday October 27, 2025
Kurnool Bus Fire: देश में फ़िर हुआ एक बड़ा बस अग्निकांड, 40 यात्रियों को ले जा रही वॉल्वो बस में लगी भीषण आग, 20 यात्रियों की मौत
Friday October 24, 2025
Contents hide
1 Madani Masjid Case: