Categories Religion India News

Mahakumbh News: महाकुंभ को सेना के हवाले क्यों नहीं किया गया?…कुंभ भगदड़ में हुई मौतों पर रोते हुए बोले महामंडलेश्वर प्रेमानन्द पुरी

Mahakumbh News:

प्रयागराज: Mahakumbh News- प्रयागराज में महाकुंभ में मंगलवार की आधी रात भीड़ का दबाव इतना बढ़ा कि भगदड़ मच गयी। संगम नोज पर भीड़ के चलते मची भगदड़ में लगभग 17 लोगों की मौत और बहुत से लोगों के घायल होने की ख़बर है (मृतकों की ये संख्या सिर्फ़ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की आशंका है )। घायलों को उपचार हेतु महाकुंभ क्षेत्र के सेक्टर 2 में बने केन्द्रीय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

Mahakumbh News

इस बीच परिस्थितियों पर बात चीत करते हुए पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के महामंडलेश्वर प्रेमानंद पुरी अचानक रो पड़े. उन्होंने कहा है कि “हमने पहले ही कहा था महाकुंभ की सुरक्षा को आर्मी के हवाले किया जाये, लेकिन किसी ने हमारी एक नहीं सुनी। प्रशासनिक व्यव्स्था से महाकुंभ कलंकित हो गया है। (Mahakumbh News)

इतनी भीड़ आने के बाद यह पुलिस के संभालने का काम नहीं हैं। और ये इसी का परिणाम है कि किसी बाप का बेटा चला गया, किसी का कोई.. बहुत दु:खद समाचार है। मेरा मन बहुत व्यथित है, मैं अखाड़े में अपने  साथियों से कहकर आया कि आप लोग यहाँ से ये अनाउंस मत कीजिये कि यह सब हो गया है। (Mahakumbh News)

आप धीरे धीरे अपने भक्तों से अपने कैंपों में लौटने के लिये कहिये, क्योंकि इस से वहाँ भी भगदड़ मचने की आशंका है।”

महामंडलेश्वर प्रेमानंद ने आगे कहा कि “अगर इस महाकुंभ की सुरक्षा व्यवस्था को सेना के हवाले किया जाता तो मुझे नहीं लगता कि इतना बड़ा हादसा हो जाता, मुझे बहुत दु:ख है, बहुत ही ज़्यादा दु:ख है।

स्रोत: Aajtak/Bharat Samachar

ये भी पढ़ें: महाकुम्भ में मौनी अमावस्या स्नान के दौरान मची भगदड़, 17 लोगों के मरने की ख़बर

व्हाट्सएप चैनल जॉइन करने हेतु इस लिंक पर क्लिक करें।

Related posts:
Delhi Blast Update: दिल्ली लाल क़िले के पास हुए ब्लास्ट में मारे गये लोग दिल्ली और आसपास के कईं प्रदेशों से हैं
Tuesday November 11, 2025
Dharmendra Death Fake News: अभिनेता धर्मेन्द्र की मौत की ख़बरों को परिवार ने बताया अफ़वाह, कहा धर्मेन्द्र ठीक हैं और हॉस्पिटल में उपचाराधीन हैं
Tuesday November 11, 2025
Vande Mataram Controversy: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वन्दे मातरम के निर्णय पर देवबन्दी उलेमा असहमत, कहा 'मुसलमान किसी देवी-देवता की स्तुति नहीं कर सकता...
Monday November 10, 2025
Saharanpur Azaan Competition: सहारनपुर में पहली बार इस्लाहे मुआशरा सोसायटी के ज़ेरे एहतमाम हुई अज़ान प्रतियोगिता, यासीन बिन मुस्तक़ीम रहे प्रथम विजेता
Friday October 31, 2025
US Vice President JD Vance Statement: अमेरिकी सेकंड लेडी हिन्दू धर्म छोड़कर ईसाई बनने जा रही है? उषा के पति और उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि 'मैं वास्त...
Friday October 31, 2025
Ahmedabad Hospital Viral Video: सिविल हॉस्पिटल की डॉक्टर ने व्यक्ति को मारा थप्पड़, फ़िर कहा 'मैं आपके बच्चे का इलाज नहीं करुँगी': देखें Viral Video
Wednesday October 29, 2025
Raghvendra Pratap Viral Video: उत्तर प्रदेश: बीजेपी विधायक ने खुले मंच से हिन्दू लड़कों से किया 10 मुस्लिम लड़कियों के अपहरण करने का आह्वान, वायरल हुआ वीडिय...
Monday October 27, 2025
Kurnool Bus Fire: देश में फ़िर हुआ एक बड़ा बस अग्निकांड, 40 यात्रियों को ले जा रही वॉल्वो बस में लगी भीषण आग, 20 यात्रियों की मौत
Friday October 24, 2025
Contents hide
1 Mahakumbh News: