Categories India News MP News

Railways Bans Domestic Food: रेलवे ने घर से खाना लेकर आने वाले यात्रियों का ट्रेन में खाना किया बन्द, जुर्माने ने बढ़ायी यात्रियों की परेशानी

Railways Bans Domestic Food: उत्‍तर-मध्‍य रेलवे के झाँसी डिवीज़न ने सितम्बर माह से अब तक 5,113 यात्रियों पर ट्रेन में गन्दगी फ़ैलाने व धूम्रपान करने पर कार्यवाही की गयी है…

 

Railways Bans Domestic Food: ट्रेन में यात्रा के दौरान आमतौर पर लोग घर से बना खाना लेकर ही चलते हैं, क्योंकि जब सफ़र में लोंगो को भूख़ लगती है तो घर से लाया हुआ खाना लेते हैं। ऐसे में IRCT या वेंडरों से लोग खाना नहीं लेते हैं। इसलिये अब रेलवे द्वारा उन यात्रियों पर जुर्माना लगा रहा है जो घर से बना खाना लेकर आते हैं और ट्रेनों में बैठकर खाते हैं।

Railways Bans Domestic Food

हालांकि ऐसा करने के संबंध में भारतीय रेलवे की दलील है कि यह सब ट्रेनों को साफ़ सुथरा रखने के लिये किया जा रहा है।  रेलवे द्वारा ट्रेनों व स्‍टेशनों में गन्दगी फ़ैलाने वालों और धूम्रपान करने वालों के विरुद्ध यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि इस बारे कुछ लोगों का कहना है कि ट्रेनों को साफ़ सुथरा रखने के इस अभियान की आड़ में रेलवे अथवा IRCT अपनी आये बढ़ाने का अभियान चला रहा है। वरना ट्रेनों में तो रेलवे खुद भी खाना बेचता है।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उत्‍तर-मध्‍य रेलवे के झाँसी डिवीज़न ने सितम्बर माह से अब तक 5,113 यात्रियों पर ट्रेन में गन्दगी फ़ैलाने व धूम्रपान करने पर कार्यवाही की गयी है। मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार, इन यात्रियों से 10 लाख 26 हज़ार 670 रुपये की रिकॉर्ड पेनाल्‍टी लगायी गयी है। और इसको रेलवे की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही बताया जा रहा है। यह कार्यवाही रेलवे की सभी डिवीज़नों में की जा रही है।

बता दें कि रेलवे के इस अभियान में अधिकतर ऐसे यात्री पकड़ में आये हैं जो घर से बना खाना लेकर चलते हैं। रेलवे के अनुसार, गन्दगी के कारण रेलवे स्‍टेशनों की सुन्दरता और साफ़ और सफ़ाई प्रभावित होती है। साथ ही इसका लोगों के स्‍वास्‍थ्‍य पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। भारतीय रेलवे की यात्रियों से अपील है कि वे स्टेशन परिसर में स्वच्छता बनाये रखें।

Source: newsexpress24

ये भी पढ़ें: बेटी की सेना में नौकरी लगने पर परिजनों ने पूरे गाँव में घुमाया, ख़ूब फ़ूल मालायें डाली, लेकिन जब सच्चाई सामने आयी तो….

Related posts:
NMC New Guidelines: अब डॉक्टर नहीं कर पायेंगे 100% सफ़ल उपचार और 'बेस्ट डॉक्टर' जैसे दावे, NMC ने ऐसे विज्ञापनों और दावों पर लगाई रोक
Friday October 9, 2026
Delhi Blast Update: दिल्ली लाल क़िले के पास हुए ब्लास्ट में मारे गये लोग दिल्ली और आसपास के कईं प्रदेशों से हैं
Tuesday November 11, 2025
Dharmendra Death Fake News: अभिनेता धर्मेन्द्र की मौत की ख़बरों को परिवार ने बताया अफ़वाह, कहा धर्मेन्द्र ठीक हैं और हॉस्पिटल में उपचाराधीन हैं
Tuesday November 11, 2025
Vande Mataram Controversy: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वन्दे मातरम के निर्णय पर देवबन्दी उलेमा असहमत, कहा 'मुसलमान किसी देवी-देवता की स्तुति नहीं कर सकता...
Monday November 10, 2025
US Vice President JD Vance Statement: अमेरिकी सेकंड लेडी हिन्दू धर्म छोड़कर ईसाई बनने जा रही है? उषा के पति और उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि 'मैं वास्त...
Friday October 31, 2025
Ahmedabad Hospital Viral Video: सिविल हॉस्पिटल की डॉक्टर ने व्यक्ति को मारा थप्पड़, फ़िर कहा 'मैं आपके बच्चे का इलाज नहीं करुँगी': देखें Viral Video
Wednesday October 29, 2025
Gwalior Bus Stand Rape Case: देश में महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं, ग्वालियर बस स्टैंड पर खड़ी बस में महिला से कंडक्टर ने किया रेप
Wednesday October 29, 2025
Kurnool Bus Fire: देश में फ़िर हुआ एक बड़ा बस अग्निकांड, 40 यात्रियों को ले जा रही वॉल्वो बस में लगी भीषण आग, 20 यात्रियों की मौत
Friday October 24, 2025